24 न्यूज़ अपडेट उदयपुर, श्री श्याम सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष शशिकांत खेतान के नेतृत्व मे 121 यजमान भक्त जोडो के द्वारा 5 जनवरी से तमिलनाडू के रामेश्वरम धाम मे श्रीमद्भागवतम सप्ताह का शुभारंभ हुआ। जिसमे वृन्दावन के आचार्य ब्रजेश जी महाराज के सानिध्य मे वृन्दावन के ही 121ब्राह्मण पण्डितो ने प्रात: 8 बजे से यजमान के समक्ष विराजम होकर विधिवत भागवत की पूजा अर्चन कर सम्पूर्ण भागवत पाठ प्रारम्भ किया। दिन मे 3 बजे से 7 बजे तक आचार्य ब्रजेश जी ने मुखारविन्द से भागवत कथा का विभिन्न जीवन्त झांकियो के साथ रसास्वादन कराया। आचार्य जी के अनुसार कलियुग मे मन को शुद्ध करने का भागवत श्रवण सरल माध्यम है। इससे अहंकार को त्याग कर मन सुमन हो जाता है। ठाकुर जी बहुत दयालु है,उनके पास रोते हुए आते है,और हंसतें हुए जाते है। भगवान तो नमस्कार मात्र से आदि व्यादि से मुक्त कर देते है। सनातन मे वृक्ष तक को त्यागी बताया है,जो हमको फल,पुष्प औषधि प्राणवायु काष्ठ और शीतल छाया देते है।पितरो की मुक्ति के लिए भागवत श्रवणपान करे। जो भगवान का चिन्तन करता भगवान उसकी चिन्ता स्वंय करते। उनके आश्रित रहने से कभी पतन नही होता। इससे पूर्व बबीता शशिकांत खेतान ने भागवतम की पूजा तथा अन्त मे प्रमुख यजमानो ने आरती की।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.