Site icon 24 News Update

भृगु संहिता से भाग्य बताने वाले कारोई के वरिष्ठ पं. नाथूलाल व्यास का निधन, कई राजैतिक हस्तियों का लगता था तांता

Advertisements

24 न्यूज़ अपडेट भीलवाड़ा। लंबी बीमारी के बाद कारोई के वरिष्ठ पंडित नाथू लाल व्यास का निधन हो गया। भीलवाड़ा सहित उनके देश विदेश में शुभचिंतकों और जजमान ने शोक संदेश भेजे। पंडितजी ने कई बड़े राजनेताओं का भविष्यवाणी देखा जो बाद में सटीक साबित हुआ। उनकी ख्याति पूरे विश्व में थी। आज व्यास के निवास स्थान से अंतिम यात्रा निकाली गई । वे दो साल से बीमार थे। करोई को ज्योतिष नगरी की पहचान दिलाने वाले भृगु संहिता ज्योतिष गणना कर्ता वरिष्ठ पंडित नाथूलाल व्यास ( 95 ) का देर रात निधन हो गया। दत्तक पुत्र भैरु लाल व्यास है। पंडित व्यास के पास कई राजनैतिक हस्तियां, सामाजिक संगठन और फोरेन कंट्री से लोग आकर अपना हाथ दिखा चुके हैं। प्रतिभा पाटिल जब राजस्थान की राज्यपाल थीं, तब वे भी कारोई गांव में पंडित व्यास के घर पहुंची थीं और अपना भविष्य जाना था। यहां पंडित व्यास ने उनको देश में सर्वोच्च पद पर आसीन होने की भविष्यवाणी की थी। इसके ठीक बाद प्रतिभा पाटिल देश की राष्ट्रपति बनी थी।उनके शपथ ग्रहण समारोह में भी पंडित व्यास शामिल हुए थे। पूर्व केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी सहित देश के कई नामचीन राजनेता, सामाजिक संगठन से जुड़े पदाधिकारी और विदेशी मेहमान भी भी कारोई आकर पंडित जी को अपना हाथ दिखा चुके हैं।

Exit mobile version