Site icon 24 News Update

पूजा के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास की साड़ी में आग, मामूली झुलसीं, अहमदाबाद रेफर

Advertisements

24 न्यूज अपडेट, उदयपुर। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास आज सुबह नवरात्रि की पूजा कर रही थी। इसी दौरान अचानक दुर्घटनावश आग से झुलस गईं। पूजा के दौरान दीपक की लौ उनकी साड़ी तक पहुंच गई तथा साड़ी में आग लग गई, जिससे वे झुलस गईं। परिजनों ने तत्काल जीबीएच अमेरिकन अस्पताल, उदयपुर में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद प्लास्टिक सर्जन की देखरेख में उपचार शुरू हुआ। इस बीच परिजनों के कहने पर उन्हें अहमदाबाद रेफर कर दिया गया। डॉ. व्यास के भाई गोपाल शर्मा गोपजी व वरिष्ठ नेता केके शर्मा ने बताया कि कि सुबह करीब 10ः30 बजे यह घटना हुई। तुरंत हिमांशी शर्मा सहित अन्य कांग्रेस नेता भी अस्पताल पहुंचे। डॉ. गिरिजा व्यास की हालत अभी ठीक है।

गिरिजा व्यास के भाई गोपाल शर्मा ने बताया कि वे हर दिन एक से डेढ़ घंटे पूजा करती हैं। सोमवार को भी वे पूजा कर रही थीं। दोपहर करीब पौन बारह बजे, जब वे आरती करके खड़ी हुईं, उनके गले में चुन्नी थी, जिसका पल्लू आगे की ओर लटक रहा था। नीचे दीपक रखा था। वे पूजा के दौरान नमन करने के लिए थोड़ा झुकी ही थीं कि उनकी चुन्नी ने दीपक से आग पकड़ ली। कुछ ही सेकंड में आग ने उन्हें घेर लिया। उनकी आवाज सुनकर घर में मौजूद परिजन दौड़कर आए। टॉवल और पानी से आग बुझाई और तुरंत उन्हें हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। लेकिन तब तक वे गंभीर रूप से झुलस चुकी थीं। जीबीएच अमेरिकन हॉस्पिटल में प्राथमिक उपचार के बाद, स्थिति स्थिर होने पर परिजनों के अनुरोध पर चिकित्सकों ने उन्हें अहमदाबाद रैफर कर दिया।

राजनीतिक सफर:
राजनीति में प्रवेश (1970 के दशक)
डॉ. गिरिजा व्यास ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत कांग्रेस पार्टी से की। वे छात्र राजनीति में सक्रिय रहीं और कांग्रेस के संगठन से जुड़कर कार्य किया।
राजस्थान विधानसभा सदस्य (1985-89)
1985 में वे राजस्थान विधानसभा के लिए चुनी गईं और विधायक के रूप में अपने क्षेत्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाई।
लोकसभा सांसद (1991-96, 1998-99, 2009-14)
वे 1991 में पहली बार लोकसभा सांसद चुनी गईं। इसके बाद 1998 और 2009 में भी लोकसभा चुनाव जीता। उन्होंने संसद में महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और सामाजिक कल्याण से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।
केंद्रीय मंत्री (2009-14)
संप्रग सरकार (UPA) में उन्हें केंद्रीय आवास और शहरी गरीबी उन्मूलन राज्य मंत्री का दायित्व सौंपा गया। इस दौरान उन्होंने शहरी विकास और गरीबों के कल्याण के लिए कई योजनाएं लागू कीं।

राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष (2005-2010)
उन्हें 2005 में राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) का अध्यक्ष बनाया गया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने महिला सुरक्षा, घरेलू हिंसा, दहेज प्रथा और लैंगिक भेदभाव के खिलाफ कई सख्त कदम उठाए।

latest update
मुख्यमंत्री ने पूर्व केंद्रीय मंत्री गिरिजा व्यास के स्वास्थ्य की जानकारी ली

परिजनों से बातचीत कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

गुजरात के मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री से भी की चर्चा

जयपुर, 31 मार्च। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने आकस्मिक दुर्घटना में झुलसी पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता गिरिजा व्यास के स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए उनके बेहतर इलाज के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने सोमवार को श्रीमती व्यास के भाई श्री गोप जी एवं भतीजे श्री विवेक शर्मा से फ़ोन पर बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की स्थिति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। साथ ही, उन्होंने अधिकारियों को अहमदाबाद स्थित जायड्स अस्पताल के चिकित्सकों से समन्वय बनाकर शीर्षस्तरीय चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसके अलावा, मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल और स्वास्थ्य मंत्री श्री रुशिकेश पटेल से भी विचार-विमर्श किया। दोनों नेताओं के बीच श्रीमती व्यास के उपचार की प्रगति और उन्हें उपलब्ध करवाई गई मेडिकल सुविधाओं पर चर्चा हुई।

Exit mobile version