Site icon 24 News Update

भांग खाकर बैठा हवाई जहाज में, आधे रास्ते में बिफरा, 25 हजार फीट ऊंचाई पर खोलने लगा प्लेन के गेट, रस्सी से बांध काबू में किया

Advertisements

24 न्यूज अपडेट ब्यूरो। इंदौर से हैदराबाद जाने वाली इंडिगो फ्लाइट मेंयात्री ने हवा में ही गदर मचा दिया। घटना 21 मई की है। फ्लाइट का गेट खोलने की कोशिश की। शख्स की इस हरकत से दूसरे यात्री परेशान हो गए। दहशत फैल गई। क्रू मेंबर को शख्स को संभालने के लिए रस्सी का सहारा यि। बताया गया कि वह भाग के नशे में था। उसनरे गेट खोलने की कोशिश भी की। आपको बता दें कि इंदौर एयरपोर्ट से हैदराबाद के लिए जा रहे पैसेंजर ने फ्लाइट में यह तमाशा किया। पैसेंजर अचानक हवा में ही फ्लाइट का गेट खोलने की कोशिश करने लगा। उस समय फ्लाइट करीब 25 हजार फीट की ऊंचाई पर थी और उसमें 200 से अधिक सवार यात्री थे। फ्लाइट में मौजूद कर्मचारियों ने उस पैसेंजर को रोका और हैदराबाद में फ्लाइट लैंड होते ही, हैदराबाद पुलिस को शिकायत कर उसे गिरफ्तार करवा दिया गया। जहां इंदौर से हैदराबाद के लिए इंडिगो फ्लाइट निकली थी. जिसमें हैदराबाद के गाजुलारामरम के चंद्रगिरी नगर के 29 वर्षीय यात्री मौजूद था. बताया जा रहा है कि उसने इंदौर एयरपोर्ट पर भांग का नाश किया और उसके बाद फ्लाइट में आकर बैठ गया। इंदौर से फ्लाइट रवाना होते ही वह असामान्य हरकत करने लगा। क्रू मेंबर ने दूसरी सीट पर बैठा दिया, लेकिन कुछ समय बाद अपने दोस्तों के साथ बैठने की जिद करने लगा।एक यात्री के साथ दुर्व्यवहार भी किया। जेट एरीना एजेंसी ने किया ट्वीट करके यह बताया। एयरलाइन स्टाफ और यात्रियों के मदद से उसे रोका गया और कुर्सी पर हाथ पैर बांधकर बैठा दिया। आरोपी अनिल पाटिल को हाथों हाथ जमानत मिल गई। बताया गया कि आरोपी को हेल्थ प्रॉब्लम है. जिसके दस्तावेज भी उसके पास थे।

Exit mobile version