Advertisements
24 न्यूज अपडेट उदयपुर 22 नवंबर: भूपाल नोबल्स उच्च माध्यमिक विद्यालय में एन सी सी कैडेट्स एयर विंग द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया. विद्यालय के प्रधानाचार्य वीरेंद्र सिंह चुंडावत ने बताया कि 6, राज एनसीसी कैडेट्स ने विंग कमांडर नटराज डगुर के निर्देशन में स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया. इसके तहत भूपाल नोबल्स उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर तथा एनसीसी ऑफिस परिसर में स्वच्छता अभियान का आगाज हुआ. एनसीसी कैडेट्स ने अति उत्साह व उमंग के साथ स्वच्छता कार्यक्रम को संपादित किया।

