उदयपुर। दो दिन पहले 16 अक्टूबर को मदार तलाब के पास खेत में कार्य कर रही 2 महिलाओं पर पेंथर द्वार हमला किया गया। जिसमें एक महिला मांगी बाई सेन (उम्र 70 वर्ष) की उदयपुर में उपचार के दोरान मृत्यु हो गई। इसके बाद दिनांक 17.10.2024 को मदार तलाब के पास 8 संवेदनशील पॉईट पर 8 दल तैनात किये गये। जिसमें वन विभाग के साथ पुलिस विभाग के शार्प शूटर को मय बंदुक के साथ को मदार तलाब से काईयो का गुडा पर तैनात किया गया। एवं निश्चेतन करने वाली टीम मय ट्रेकर उक्त स्थल पर उपस्थित थी। उक्त 8 दलों में से एक दल द्वारा शाम को लगभग 6.30 बजे पेथर को देखा गया उस दल द्वारा पेथर पर शूट किया गया । उक्त क्षेत्र में 15 ट्रेप कैमरे व 5 पिंजरे लगाकर पूरी रात मोनेटरिंग की गई। पिंजरें में कोई वन्यजीव ट्रेप नहीं हुआ। आज 18 अक्टूबर को प्रात: 6 बजे मदार तलाब के पास काईयो का गुडा पहाडी की तरफ पैथंर को ट्रेस करने पर पहाड़ी की घेरा बंदी की गई। ट्रेंकूूलाईजिंग टीम द्वारा पेथर को ट्रेंकूूलाईज करने की कोशिश की गई, परन्तु पेंथर द्वारा गोगुन्दा थाना अधिकारी व 3 प्रशिक्षित शूटर के दल छलाग लगाकर हमला करने की प्रयास किया गया। तदउपरान्त पुलिस विभाग के प्रशिक्षित शूटर द्वारा पैंथर पर फायर किया गया जिससे उक्त नर पेंथर की मौके पर मृत्यु हो गई। नर पेंथर के शव को पोस्टमार्टम के लिए पशु चिकित्सालय उदयपुर लाया गया जहां पर मेडिकल बोर्ड द्वारा पेथर के शव को पोस्टमार्टम किया गया। नर पेथर की उम्र लगभग 4 से 5 वर्ष थी। पोस्टमार्टम के बाद पेंथर के शव को सज्जनगढ बाईलोजिकल पार्क ले जाया गया जहां पर वन विभाग/पुलिस प्रशासन / एन.टी.सी.ए के प्रतिनिधी व जन प्रतिनिधि की उपस्थिति में लगभग 4.30 बजे शव का दाह संस्कार किया गया।दिनांक 18.10.2024 का घटना स्थल व दिनांक 16.10.2024 को पेंथर द्वारा की गई जनहानी स्थान के बीच की दूरी लगभग 1 कि.मी है जिससे संभवतया वही पेंथर हो परन्तु आधिकारिक पुष्टि सेंपल की जॉच रिपोर्ट आने उपरान्त ही हो पाएगी। यह जानकारी वन संरक्षक ने दी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation श्रीमाली समाज क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाईनल मैच शनिवार को, पोईन्ट के आधार पर दवे एक्सपोर्टस ने मोरवीनंदन को किया टूर्नामेंट से बाहर अजमीढज़ी जयंती पर धूमधाम से निकली शोभायात्रा,भव्य समारोह में तीन हजार से अधिक समाज जनो के समक्ष हुआ समाज कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण