Advertisements
24 न्यूज अपडेट. डूंगरपुर। डूंगरपुर में आज कोतवाली थाना पुलिस ने बिलड़ी गांव में उप चुनाव के तहत की गई नाकेबंदी के दौरानएक बाइक सवार युवक से 7.50 लाख की राशि जब्त की। यह युवक नकदी के बारे में कोई जवाब नहीं दे पाया जिस पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उससे अब गहन पूछताछ की जा रही है। कोतवाली थाने के सीआई भगवानलाल ने बताया कि चौरासी विधानसभा उपचुनाव को लेकर बिलड़ी में नाकेबंदी थी। इस दौरान डूंगरपुर शहर की ओर से आ रहे बाइक सवार को रुकवाया गया। पुलिस ने युवक की तलाशी ली। इस दौरान युवक के पास बैग से पुलिस को कैश मिला। इसके बारे में जब पुलिस ने युवक से पूछताछ की तो कैश को लेकर संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। पुलिस ने युवक से 7.50 लाख की राशि जब्त कर ली। युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस कैश के बारे में युवक से पूछताछ कर रही है।

