24 न्यूज़ अपडेट उदयपुर। आगामी रेल बजट में उदयपुर संसदीय क्षेत्र के लिए और रेल सेवाओं की सौगात मिल सकती है। इस क्षेत्र में नई रेल लाइनों के सर्वे का काम चल रहा है तथा नई रेल लाइनें बिछाने का काम भी प्रगति पर है।रेलवे (संशोधन) विधेयक, 2024 पर लोकसभा में हुई चर्चा में उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत द्वारा संसदीय क्षेत्र से संबंधित उठाए गए मुद्दों पर रेल, सूचना और प्रसारण एवं इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने श्री रावत को पत्र लिखकर इस बाबत जानकारी दी है।सांसद मन्नालाल रावत ने बताया कि श्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी है कि उदयपुर संसदीय क्षेत्र में नीमच-बड़ी सादड़ी, नाथद्वारा-नाथद्वारा टाउन और देवगढ़ मदरिया नाथद्वारा रेल लाइन का कार्य प्रगति पर है। देवगढ़-बर और नीमच कोटा नई लाइन सर्वे कार्य प्रगति पर है। वंदे भारत सहित नई रेल सेवाओं की शुरुआत, विस्तार और रेलों के स्टॉपेज की जांच के लिए सम्बंधित निदेशालय को निर्देश दे दिए गए है।पत्र में बताया कि राजस्थान राज्य में पूर्ण अथवा आंशिक रूप से आने वाले इंन्फ्रास्टक्चर और सुरक्षा कार्य के लिए औसत वार्षिक बजट आवंटन 2009-14 के दौरान औसतन ₹682 करोड़ वर्ष था, जो 2024-25 में लगभग 15 गुना बढ़कर 29,959 करोड़ हो गया है।।साथ ही अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकास के लिए राजस्थान राज्य में 85 रेलवे स्टेशनों की पहचान की गई है, जिसमें 2 स्टेशन उदयपुर संसदीय क्षेत्र के भी शामिल है। राणा प्रताप नगर स्टेशन पर कार्य प्रगति पर है और उदयपुर सिटी स्टेशन पर 350 करोड़ से अधिक की लागत से पुनर्निर्माण, का कार्य प्रगति पर है।उदयपुर संसदीय क्षेत्र में 90 करोड़ से अधिक की लागत से 12 रेलवे ओवरब्रिज और अंडरब्रिज का कार्य प्रगति पर है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 12 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा व पिकअप जब्त, तीन अभियुक्त गिरफ्तार, डीएसटी व थाना टीम की कार्रवाई उतराखण्ड की पहाड़ियों से पहली बार चरस उत्पादक व सप्लायर गिरफ्तार