Site icon 24 News Update

प्रतापनगर पुलिस ने 2 किलोमीटर पीछा कर मिनी ट्रक में पकड़ी 25 लाख की शराब, 25 लाख है कीमत, अवैध शराब गुजरात ले जाने की फिराक में था आरोपी

Advertisements

24 न्यूज अपडेट उदयपुर। जिला पुलिस अधीक्षकयोगेश गोयल के निर्देशानुसार जिले मे अवैध शराब तस्करी धरपकड व रोकथाम के लिये चलाये जा रहे अभियान के तहत उमेश औझा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उदयपुर श्री छगन राजपुरोहित (आर.पी.एस.) वृताधिकारी वृत नगर पूर्व, उदयपुर के सुपर विजन में भरत योगी थानाधिकारी पुलिस थाना प्रतापनगर के नेतृत्व में पुलिस टीम प्रतापनगर द्वारा रात्रि गश्त के दौरान संदीग्ध वाहन टाटा 407 का करीब 02 किलोमीटर पिछा किया तो वाहन चालक आरोपी वाहन को हाईवे से निचे अंधरे मे खडा कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। जिस पर टाटा 407 वाहन को चैक किया तो वाहन के अन्दर विभिन्न ब्रान्डो की अंग्रेजी शराब के 235 कार्टून भरे मिले। 25 लाख की अंग्रेजी शराब के 235 कार्टुन व शराब तस्करी में प्रयुक्त वाहन टाटा 407 को जब्त कर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर अज्ञात मुलजिमान व शराब तस्करी में संलिप्त अन्य व्यक्तियो को चिन्हित कर कार्यवाही की जावेगी।
पुलिस टीम : –

  1. भरत योगी थानाधिकारी
  2. देवीलाल सउनि
  3. श्री मोहन सिंह सउनि
  4. राजुराम कानि
  5. रामस्वरूप कानि
  6. नन्दकिशोर कानि
  7. नरेन्द्र सिंह कानि
  8. महावीर सिंह कानि चालक
Exit mobile version