24 न्यूज अपडेट. नेशनल डेस्क। पोर्नोग्राफी मामले में इन्फोर्समेंट डायरेक्टरेट की टीम ने आज राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के घर पर सुबह छापामारी की है। राज कुंद्रा के दफ्तर पर भी छापा मारा गया है। मुंबई और उत्तर प्रदेश में करीब 15 जगहों की तलाशी ली जा रही है। ईडी ट्विटर व अन्य एप के माध्यम से पोर्नोग्राफी के सर्कुलेशन का पता लगा रही है। राज कुंद्रा को जुलाई में गिरफ्तार किया गया था। राज कुंद्रा के हॉटशॉट्स ऐप पर अश्लील और पॉर्न वीडियोज प्रसारित किए जाने का आरोप था। फरवरी 2021 में मड आईलेंड में पुलिस ने छापा मारा तो पोर्न रैकेट का भंडाफोड़ हो गयां। टीवी एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ का नाम सामने आया। पुलिस को गहना से राज कुंद्रा की कंपनी विहान इंटरप्राइज में काम कर रहे उमेश कामत के बारे में पता चला। उमेश राज कुंद्रा के लंदन स्थित बहनोई प्रदीप बख्शी को सारे वीडियो शेयरिंग एप्लिकेशन से भेजता था। प्रदीप कंपनी केनरीन के ऐप पर सारे वीडियो अपलोड करता था। उमेश यह ट्रांसफर राज के ऑफिस से करता था। चार्जशीट में बताया गया है कि उमेश के मोबाइल से ’हॉटशॉट’ ऐप का अकाउंट और ’हॉटशॉट’ टेकन डाउन नाम के दो वॉट्सऐप ग्रुप के बारे में पता चला। इन दोनों ग्रुप का एडमिन भी राज ही था। राज और उसकी कंपनी के आईटी हेड रयान थारप, उमेश, प्रदीप बख्शी और दूसरे कर्मचारियों के बीच ’हॉटशॉट’ और ‘बोली फेम’ ऐप के कंटेंट पर काम करने वालों को पेमेंट, गूगल और एपल की तरफ से पेमेंट, यूजर्स रेवेन्यू के बारे में वॉट्सऐप ग्रुप में चैट हुई थी, मेल भेजे गए थे। आय का ब्योरा आदि स्टोर किया गया था। राज रैकेट का मास्टरमाइंड है, वह प्रदीप बख्शी के जरिए अश्लील वीडियोज अपलोड करवाता था और उसके बदले में पैसा कमाता था। पॉर्न फिल्में बनाने के मामले में ऐक्ट्रेस पूनम पांडेय, शर्लिन चोपड़ा और गहना वशिष्ठ को भी आरोपी बनाया गया था। कुछ महीने पहले ही प्रवर्तन निदेशालय ने शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा की 97.79 करोड़ की प्रॉपर्टी कुर्क की। इसमें शिल्पा शेट्टी का जुहू वाला फ्लैट और राज कुंद्रा के नाम पर रजिस्टर्ड बंगला और इक्विटी शेयर शामिल हैं। मामला 2002 के बिटकॉइन पॉन्जी स्कीम घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation बच्चे ने भरपेट भोजन की निकाली तरकीब, फुटपाथ पर खडा हो जाता, पुलिस चाइल्ड केयर सेंटर छोड़ आती, वहां मिल जाता स्वादिष्ट भोजन लखनऊ में बारात से पहले दूल्हा गायब, दुल्हन और पिता बेहोश, शर्माजी बोले-लड़का कहीं गायब हो गया, और कर दिया फोन स्विच ऑफ