उदयपुर। आदमखोर पेंथर का पकड़ने के लिए वन विभाग ने जंगल में लाइव स्ट्रीमिंग करने वाले सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं। इससे पहले ट्रेप कैमरे लगवाए गए थे लेकिन उनका डेटा अगले दिन प्राप्त होने से एक्शन मेंदेरी हो रही थी। अब सीसीटीवी कंट्रोल एक्सेस से तुरंत पता चल जाएगा कि पेंथर का मूवमेंट शूट करने वाली टीम के आस पास हो रहा है या नहीं। पेंथर भी टीम को छका रहा है और थका रहा है। गोगुंदा में उसकी चप्पे चप्पे में तलाश हो रही है। वन विभाग के हाथ नहीं आ रहा हैं। ताजा जानकारी यह आई है कि कुछ जगहों पर उसके पगमार्क मिले है। 45 किमी दूर सायरा में भी उसकी आवाजाही देखी जा रही है। मंगलवार रात को सायरा थाना के पदराड़ा में पूर्व सरपंच हरिसिंह राणावत के घर पर बंधे दो बछड़ों का पेंथर ने शिकार किया। लोगां का कहना है कि 10 दिन से पदराड़ा और उसके पास के गांवों में पेंथर की आवाजाही हो रही है। उसने यहां कुछ अन्य मवेशियों का भी शिकार किया हैं। ईआरटी टीम यहां पर सक्रिय है व जंगज जंगल तलाश की जा रही हैं Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation औदिच्य समाज के गरबे में उमडऩे लगा श्रद्धा का ज्वार, पारम्परिक वेशभूषा के संग गरबा कर रहे समाजजन गर्भवती महिलाओं की जांच के लिए दिए निःशुल्क सोनोग्राफी मां वाउचर