सलूंबर। जिले के गिंगला थाना अंतर्गत गत दिनों थाना क्षेत्र के वासा गांव में बीडे में एक वृद्ध महिला का सब पड़ा हुआ मिला जिस पर सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पता किया तो धुलीराम नागदा पिता हेमानी नागदा ने अपनी पत्नी दोली बाई नागदा का शव होना बताया जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर टीम गठित कर सीसीटीवी फुटेज और मुखबारी सूचना से सूचना मिली क वृद्ध महिला की हत्या उन्हीं के परिवार में रहने वाले नरेश नागदा पिता शांतिलाल नागदा द्वारा की गई है । जिस पर आरोपी को गिरफ्तार कर गहनता से पूछताछ की तो आरोपी ने वारदात कबूली । अनुसंधान के दौरान आरोपी ने बताया कि जेवरात घटना के बाद गिंगला बस स्टेशन के पास रामेश्वरम ज्वेलर्स की दुकान पर भरत कुमार पिता हुकमीचंद सोनी उम्र 34 वर्ष निवासी उथरडा हाल पुलिस थाना गींगला को 37500 में बेचना बताया जिस पर पुलिस ने जेवरात खरीदने वाले भरत सोनी से जेवरात बरामदकर गिरफ्तार किया गया है। वृद्धा की लूटी चांदी की कड़ियों का वजन 745 ग्राम होकर बाजार भाव में उक्त चांदी की कीमत 61000 रूपए के आस पास है । पुलिस ने आरोपी भरत कुमार सोनी को गिरफ्तार कार्यालय में पेश किया जहां से न्याय अभिरक्षा में भेजा गया
परिवार के पोते द्वारा दादी की हत्या करने के मामले में जेवरात खरीदने वाला सोनी गिरफ्तार

Advertisements
