24 न्यूज अपडेट.अजमेर। अजमेर के खानपुरा स्थित जवाहर नगर में देर रात आकाशीय बिजली गिरने से दुकान में आग लग गई। जिससे दुकान में रखी मशीनें और कपड़े जलकर राख हो गए। दुकान में आग इतनी भीषण थी कि संभलने का मौका ही नहीं मिला। दुकान में जगह-जगह से दरारें आ गई। दुकान मालिक मौके पर पहुंच तब तक सब कुछ जल चुका था। ़पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति के घर पर शादी है। उन्होंने शादी के सारे कपड़े उनके यहां ही सिलने के दिए थे। कपड़े सिल कर तैयार पडे थे, बस डिलिवरी ही बाकी थी। सभी कपड़ों को दुकान से जाते समय रात को प्रेस करके गए व सोचा कि सुबह दे देंगे। बिजली गिरने से वह कपड़े भी सारे जल कर राख हो गए। दुकानदार ने जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। खानपुरा जवाहर नगर निवासी दुकानदार अकबर हुसैन ने बताया कि उनकी टेलररिंग की शॉप है। शॉपघर से कुछ दूरी पर है। कल रात 2 बजे के अचानक बिजली चमकी और बिजली सीधे उनकी दुकान पर आ गिरी। इससे दुकान में अचानक आग लग गई। दुकान में रखे कपड़े, सारी मशीनरी और अन्य सामान आग की भेंट चढ गया। गए। सुबह पड़ोसियों ने इसकी सूचना दी तो वे दंग रह गए। इसके बाद मौके पर पहुंचे तो देखा कि दुकान में रखा सारा सामान जल चुका था। दुकानदार ने बताया कि करीब 2 से 2.5 लाख रूपए का नुकसान हो गया है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation फाइलें निपटाने में सलूंबर कलेक्टर सबसे तेज, उदयपुर कलेक्टर लेते हैं ज्यादा समय डॉ.ममता पानेरी के कहानी-संग्रह ‘वास्तव’ का विमोचन