Advertisements
24 न्यूज अपडेट उदयपुर। आपको बता दें कि संजय गांधी के मकान पर कल रात लूट की वारदात हुई है। एक माह पूर्व किसी परिचित से संपर्क कर किसी एजेंसी के माध्यम से नेपाली महिला घरेलू नौकर के रूप में रखी थी। उसने खाने में कोई सिडक्टिव मिला कर लूटपाट की। पति-पत्नी अभी सेमी कांशियस हैं, बच्ची ठीक है व बच्चा भी रिकवर कर रहा है। एसपी ने कहा कि अलग-अलग टीमों बना कर रवाना कर दी है। हमें विश्वास है कि जल्दी वारदात का खुलासा करेंगे। क्या चोरी हुई है उसका पता हॉस्पिटल से गृह स्वामी के आने के बाद ही हो पाएगा। महिला के बारे में अभी कम जानकारी है। वो कौन थी, कहां से आई, इसकी जानकारी ली जा रही है।

