Site icon 24 News Update

निम्बाहेडा। श्री करणी कल्याण हॉस्पिटल निंबाहेड़ा द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रानीखेड़ा पंचायत समिति

Advertisements

कविता पारख

24 न्यूज़ अपडेट निम्बाहेड़ा .निम्बाहेड़ा में राजकीय स्कूल के कक्षा 5 से 12वीं तक के बच्चों का (medical health – check -up) स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जिसमें सभी बच्चों का ब्लड ग्रुप, हाईट, वेट एवं डेंटल चेकअप दंत चिकित्सा की सुविधा निःशुल्क प्रदान की गई है जिसमे डॉ हर्षित सोलंकी जनरल फिजीसियन एवं डॉ निष्ठा चारण दंत रोग विशेषज्ञ ने सेवाएं दी तथा स्कूल में उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं को इस मेडिकल स्वास्थ्य कैंप का लाभ दिया गया एवं करीबन 350 से 450 तक बच्चों का ब्लड ग्रुप के साथ पूरा मेडिकल चेकअप किया जाएगा। ये कैम्प अगले 3 दिन तक चलेगा साथ हि सभी बच्चों को स्वस्थ रहने की जानकारी दी गई । श्री करणी कल्याण हॉस्पिटल के डायरेक्टर श्री कमलेश जेठवानी ने बताया कि सभी बच्चों को स्वास्थ्य परीक्षण का कार्ड दिया गया जिसमें बच्चों के परिवार का कोई भी सदस्य जनरल चेकअप अथवा दंत चिकित्सा के लिए 31 अगस्त तक श्री करणी कल्याण हॉस्पिटल में आएगा तो उनका परामर्श शुल्क नहीं लिया जाएगा उसके लिए यह बच्चे का कार्ड साथ में लाना जरूरी रहेगा।
एवं कैम्प समापन के दिन कक्षा 10 से लेकर 12वीं तक के सभी छात्रों को सीपीआर की ट्रेनिंग भी दी जाएगी जिससे उनके आसपास के लोगों में हो रहे हैं हार्ट अटैक एवं अन्य मौसामी बीमारियां संक्रमण से बचाव एवं सावधानी के लिए जानकरी दी जाएगी.!

Exit mobile version