Site icon 24 News Update

नए साल की पार्टी के पैसे नहीं थे, डंपर चालक को लूट लिया, पकड़े गए

Advertisements

24 न्यूज अपडेट. बांसवाड़ा। प्रार्थी गणेश पिता माणकलाल जाति खांट निवासी भत्तार थाना अरधुना जिला बांसवाडा द्वारा दिनांक 01.01.2025 को दिन में 3-4 बजे झरी घाटे पर एक बिना नम्बरी काले रंग की टीवीएस मोटरसाईकिल पर अज्ञात तीन बदमाशान द्वारा मारपीट कर डरा धमका कर पर्स जिसमे 3500 रूपये, ड्राईविंग, लाईसेंस आधार कार्ड, चांदी की चैन लुट कर ले जाने की रिपार्ट पर प्रकरण सख्या 01/2025 जूर्म धारा 309 (6) बीएनएस दर्ज किया गया। एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला बांसवाडा के निर्देशानुसार डॉ. राजेश भारद्वाज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बांसवाडा एंव महेन्द्र कुमार मेघवशी पुलिस उप अधीक्षक घाटोल के सुपरविजन में थानाअधिकारी रमेश चन्द्र पाटीदार द्वारा थाना स्तर पर एक विशेष टीम गठित कर आसूचना संकलन कर घटना मे प्रयुक्त बिना नम्बरी संदिग्ध टीवीएस मोटरसाईकिल एवं अज्ञात बदमाशान की तलाश की तो टीम को घटना में प्रयुक्त एक बिना नम्बरी संदिग्ध टीवीएस मोटरसाईकिल पर दो संदिग्ध व्यक्ति मिले जिन्हे डिटेन कर मनोवैज्ञानीक तरीके से पुछताछ की तो उन्होने अपना अपना नाम विशाल पिता लालु चरपोटा उम्र 25 साल निवासी झरी कुण्डा थाना मुंगडा जिला बांसवाडा तथा पंकज पिता कालुराम निनामा उम्र 26 साल निवासी चीब खेरडाबरा थाना मुंगडा जिला बांसवाडा होना बताया। नये वर्ष की पार्टी करने के लिये रूपये नही होने से झरी कुण्डा घाटे पर क्रेशर से गिटटी भर कर निकले एक डम्पर चालक के साथ मुकेश पिता तोलीया चरीपोटा निवासी चिब खेरडाबरा के साथ मिलकर लुट पाट करना स्वीकार किया ।

Exit mobile version