Site icon 24 News Update

मादक पदार्थों की तस्करी में 6 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

24 News Update चित्तौड़गढ़। पुलिस थाना मंगलवाड द्वारा ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में 6 साल से फरार वाहन मालिक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक रेंज उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव के आदेशानुसार अवैध मादक पदार्थो की धरपकड कर तस्करो के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कार्यवाही करने हेतु समस्त अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
दिनांक 30.06.2019 को मंगलवाड थाना पुलिस व जाप्ता ने दौराने नाकाबन्दी मोरवन टोल नाके के पास निम्बाहेडा की तरफ से आयी बिना नम्बरी पीले रंग की स्कुल बस के चालक प्रेमाराम पुत्र मंगलाराम जाट निवासी भेरा की ढाणी भाण्डु कला थाना बोरानाडा जिला जोधपुर के कब्जेशुदा बिना नम्बरी स्कुल बस से 8 क्विटल 39 किलो 400 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा व बिना नम्बरी स्कुल बस को जब्त किया गया था उक्त बस चालक प्रेमाराम को गिरफ्तार कर थाना पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया गया।
घटना में वाहन स्वामी की तलाश व गिरफ्तार हेतु एएसपी चित्तौड़गढ़ सरितासिंह के निर्देशन व डीएसपी बडीसादडी देशराज कुलदीप के सुपरविजन में थानाधिकारी मंगलवाड़ भगवान लाल पुनि व थाना मंगलवाड़ के एएसआई जगदीश चन्द्र, कानि. राकेश कुमार व सुभाष कुमार द्वारा घटना में प्रयुक्त जप्तशुदा वाहन बिना नम्बरी स्कुल बस के वाहन स्वामी सुरेश भाई उर्फ सुरेश गोस्वामी पुत्र संतोक भाई उर्फ संतोष गोस्वामी निवासी गजानंद सोमिल बाजवा थाना जवाहर नगर जिला वडोदरा गुजरात हाल अशोक नगर पुलिस थाना प्रतापनगर जिला जोधपुर पश्चिम (राज.) को डिटेन कर अनुसंधान किया गया बाद अनुसंधान के उक्त आरोपी को गिरफतार कर न्यायीक अभिरक्षा में भिजवाया गया।

Exit mobile version