Site icon 24 News Update

देहलीगेट एयू स्माल फाइनेंस बैंक में लगी आग, दो दमकल मौके पर

Advertisements

24 न्यूज अपडेट उदयपुर। देहली गेट स्थित एयू स्माल फ़ाइनेंस बैंक में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की खबर आई है। मौके पर दो दमकल पहुंची हैं और सबसे पहले बाहर से ही पानी की बौछारें डाल कर आग पर काबू का प्रयास किया जा रहा हैं इसक लिए दमकल कर्मचारियों ने एक खिड़की के कांच भी तोड़े और अंदर पानी की बौछारें करने का रास्ता बनाया। मौके पर सैंकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई व लोग वीडियो बनाने में मशगूल हो गए हैं। आग लगने का कारण वायरिंग में शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। बैंक में कितना नुकसान हुआ इसका आकलन आग बुझने के बाद ही कहा जा सकता है। आग लगने के बाद सभी बैंक कर्मचारी बाहर निकल गए हैं।

Exit mobile version