24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। नई दिल्ली. देशभर में पासपोर्ट सर्विसेज 5 दिन के लिए बंद रहेंगी। पासपोर्ट डिपार्टमेंट ने एडवाइजरी जारी कर इस बात की जानकारी दी। डिपार्टमेंट ने बताया कि पासपोर्ट सेवा पोर्टल 29 अगस्त की रात 8 बजे से 2 सितंबर की सुबह तक टेक्निकल मेंटेनेंस की वजह से बंद हो गया। यानी अब आपको नया पासपोर्ट बनवाने के लिए 5 दिन का इंतजार करना पड़ेगा। वहीं अगर आप नए पासपोर्ट के लिए पहले से ही अप्लाई कर चुके हैं और उसके लिए आपको 30 अगस्त से 2 सितंबर के बीच की कोई डेट मिली है, तो वह भी कैंसिल करके आगे बढ़ा दी जाएगी। वहीं पांच दिनों तक डिपार्टमेंट का कोई काम काज नहीं किया जाएगा। सर्विसेज के बंद होने का असर पासपोर्ट सेवा केंद्र के साथ-साथ लोकल पासपोर्ट ऑफिस और विदेश मंत्रालय में भी दिखेगा। भारत में पासपोर्ट कितने प्रकार के होते हैंः भारत में पासपोर्ट तीन प्रकार के होते हैं- ब्लूकवर पासपोर्ट, मरून कवर पासपोर्ट और ग्रेकवर पासपोर्ट। ब्लूकवर पासपोर्टः यह सामान्य पासपोर्ट होता है। इसे किसी भी भारतीय नागरिक को जारी किया जाता है। मरून कवर पासपोर्टः यह डिप्लोमेटिक पासपोर्ट होता है। इसे भारत सरकार ऑथराइज्ड डिप्लोमेट्स और सरकारी पद प्राप्त सदस्यों के लिए जारी करती है। ग्रेकवर पासपोर्टः यह ऑफिशियल पासपोर्ट होता है। इसे विदेश में काम कर रहे सरकारी कर्मचारियों और ऑफिशियल असाइनमेंट पर सरकार द्वारा विशेष रूप से अधिकृत किसी अन्य व्यक्ति को जारी किया जाता है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation दीक्षारम्भ समारोह : चरित्र एवं कर्त्तव्यनिष्ठता श्रेष्ठता का आधार : प्रो सारंगदेवोत प्रो. शूरवीर सिंह भाणावत बने सुखाड़िया विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अधिष्ठाता