24 न्यूज अपडेट.ब्यूरो। मीडिया के सबसे प्रभावशाली, सफल और विवादास्पद शख्सियतों में से एक बिजनेस टायकून रूपर्ट मर्डोक का लगता है दिल अभी भरा नहीं है शायद इसीलिए उन्होंने अपनी प्रेमिका एलेना झुकोवा के संग 92 साल की उम्र में सगाई कर ली है। अब रूपर्ट पांचवीं बार शादी रचाने जा रहे हैं । उनकी पांचवीं होने वाली बीवी 67 साल की मॉलूक्यूलर बायोलजिस्ट ऐलेना ज़ुकोवा का मायका मॉस्को रूस में हैं। रूपर्ट मर्डोक ऐलेना से एक साल से डेट कर रहे हैं। दोनों की मुलाकात रूपर्ट मर्डोक की तीसरी पत्नी वेंडी डेंग के माध्यम से ही हुई थी जिसके बाद प्यार की पींगे बढ़ती चली गई और रूपर्ट की चौथी शादी टूटने के बाद नौबत पांचवीं शादी तक आ गई। यह खास शादी कैलिफोर्निया में वाइनयार्ड और एस्टेट, मोरागा में होने जा रही है। रूपर्ट मर्डोक मीडिया किंग भी हैं। फॉक्स और न्यूज कॉर्प के अध्यक्ष पद पर रहे चुके हैं। रूपर्ट मर्डोक की चौथी शादी एक्ट्रेस और मॉडल जेरी हॉल से हुई थी। 6 साल बाद 2022 में दोनों का तलाक हो गया था। अन्य पूर्व पत्नी ऑस्ट्रेलियाई फ्लाइट अटेंडेंट पेट्रीसिया बुकर, स्कॉटिश मूल की पत्रकार अन्ना मान,मिस डेंग और अमेरिकी मॉडल और अभिनेत्री जेरी हॉल थीं। रूपर्ट मर्डोक ने 1950 के दशक में ऑस्ट्रेलिया में करियर शुरू किया। मर्डोक को 1952 में अपने पिता से एक छोटा सा ऑस्ट्रेलियाई अखबार विरासत में मिला। तेजी से विस्तार करते हुए उन्होंने टेलीविजन की दुनिया में कदम रखा। मर्डोक ने 1960 के दशक में यूके के बाजार में प्रवेश किया, न्यूज ऑफ द वर्ल्ड और द सन जैसे समाचार पत्रों को खरीदा और सनसनीखेज टैब्लॉयड में बदल दिया। अमेरिकी मीडिया में अपने विस्तार को सुविधाजनक बनाने के लिए मर्डोक 1985 में अमेरिकी नागरिक बने।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.