24 न्यूज अपडेट, नई दिल्ली ब्यूरो। आबकारी घोटाला मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया। स्पेशल जज कावेरी बावेजा की कोर्ट में सुनवाई के दौरान ईडी की ओर से पेश एएसजी एसवी राजू ने कहा कि केजरीवाल जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। वे फोन का पासवर्ड नहीं बता रहे है। जांच को दिग्भ्रमित करना चाहते हैं। केजरीवाल ने एजेंसी को कहा कि विजय नायर हमको रिपोर्ट नहीं करता थे, आतिशी को करता है। इस पर कोर्ट ने पूछा कि इन दलीलों के आधार पर आप हिरासत की मांग कैसे कर सकते हैं। राजू ने कहा कि हम बाद में हिरासत की मांग कर सकते हैं। केजरीवाल के वकील रमेश गुप्ता ने न्यायिक हिरासत के दौरान भगवत गीता, रामायण और हाऊ प्राइम मिनिस्टर्स डिसाइड नामक पुस्तकें पढ़ने की अनुमति देने की मांग की। न्यायिक हिरासत के दौरान केजरीवाल को विशेष भोजन और जेल में कुर्सी और मेज उपलब्ध कराने की मांग की। कोर्ट में पत्नी सुनीता केजरीवाल व बेटा भी मौजूद रहा। मंत्री सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने भी मुलाकात की।किस किताब में क्या खासाअरविंद केजरीवाल ने भागवत गीता रखने की मांग की है. इसे महर्षि वेदव्यास ने लिखा है. गीता में 18 अध्याय और 700 श्लोक हैं. महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को उपदेश दिए थे, इन्हें की किताब में लिखा गया है. गीता में भक्ति, कर्म, आत्मा, परमात्मा, जीवन आदि वर्णन है. गीता में बताया गया है कि व्यक्ति को केवल कर्म पर ध्यान देना चाहिए।रामायण किताब को अभी अपने साथ रखने की मांग रखी है। रामयाण को महर्षि वाल्मीकि ने लिखा है. इस किताब को संस्कृत में लिखा गया था. इसे हिंदी में रामायण कहते हैं और संस्कृत में रामायणम् लिखा जाता है. इसका अर्थ है राम की जीवन-यात्रा. इसमें भगवान राम की गाथा लिखी गई है।तीसरी किताब हाउ प्राइम मिनिस्टर्स डिसाइड है। इसे वरिष्ठ पत्रकार नीरजा चौधरी ने लिखा है. इसमें भारत के प्रधानमंत्रियों द्वारा लिए गए कुछ अहम फैसलों का जिक्र है। 1977 में इमरजेंसी हटने के बाद इंदिरा गांधी चुनाव हार गई. 1980 में उनकी वापसी कैसे हुई, क्या रणनीति थी. राजीव गांधी ने शाह बानो केस में कोर्ट के फैसले को खत्म करने के लिए क्या न्यायिक गलतियां की. वीपी सिंह द्वारा लागू किया गया मंडल कमिशन सहित कुछ एतिहासिक फैसलों का भी जिक्र है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation खबर में टोल दरें देखें कितनी बढ़ीं…..डीएल और आरसी हुए ऑनलाइन, कार्ड सिस्टम खत्म, ड्राइविंग लाइसेंस फीस 10 परसेंट बढ़ी…. शीतला सप्तमी पर किया माताजी का पूजन, खाया ठंडा भोजन