24 न्यूज अपडेट. स्टेटे डेस्क। जयपुर में एंटी करप्शन ब्यूरो एसीबी ने अतिरिक्त जिला परिवहन अधिकारी संजय शर्मा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गुरुवार सुबह 7 बजे से जयपुर, भरतपुर और उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद समेत 10 ठिकानों पर छापेमारी चल रही है। आरोप है कि डीटीओ संजय शर्मा ने भ्रष्टाचार से अर्जित पैसों का उपयोग कर बड़ी मात्रा में सोना खरीदा, जिसे जांच के दौरान ज़ब्त किया गया है। एसीबी टीम की छापेमारी जयपुर में ठिकानों पर हुई इसमें वैशाली नगर, श्याम नगर, पांच्यावाला, और कृष्णा नगर में संजय शर्मा के निवास और रिश्तेदारों के घरों की तलाशी। विद्याधर नगर स्थित उनके ऑफिस पर भी सर्च ऑपरेशन। एसकेजे ज्वेलर्स पर रेड हुई। वैशाली नगर स्थित एसकेजे ज्वेलर्स के शोरूम पर टीम पहुंची। आरोप है कि संजय शर्मा ने अवैध आय का उपयोग कर यहां से भारी मात्रा में सोना खरीदा। ज्वेलर्स से सोने की खरीद-फरोख्त के रिकॉर्ड और लेनदेन के दस्तावेजों की जांच की जा रही है। भरतपुर में पैतृक घर (कप्तान कॉलोनी, पुलिस लाइन के पास)। यूपी के मुरादाबाद में उनके चचेरे भाई के घर। जयपुर में उनकी पत्नी के नाम पांच्यावाला में एक प्लॉट। 10 ठिकानों पर सर्च, कृष्णा नगर, वैशाली नगर (जयपुर)ः निवास स्थान, विद्याधर नगर (जयपुर)ः डीटीओ का ऑफिस, रूबी पार्क रिज अपार्टमेंट, श्याम नगर (जयपुर)ः रिश्तेदार का घर। कृष्णा नगर (जयपुर)ः रिश्तेदार का दूसरा घर। कप्तान कॉलोनी, भरतपुरः अधिकारी का पैतृक घर पर तलाशी हुई है। आय से अधिक संपत्ति के मामले में संजय शर्मा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई तेज की जाएगी। यह रेड जयपुर और आसपास के क्षेत्रों में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के रूप में देखी जा रही है। मामले में विस्तृत जानकारी जांच पूरी होने के बाद सामने आएगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सैफ अली खान पर हमले में प्रयुक्त चाकू का तीसरा हिस्सा बरामद ट्रंप के किस आदेश के बाद अमेरिका में लगी 20 फरवरी से पहले सीजेरियन से बच्चे पैदा करने की होड़,,,