24 न्यूज अपडेट. चित्तौड़गढ़। गुजरात के भरूच जिले से गुलशन पॉलिऑलिस कंपनी से एक टैंकर चालक पंतजलि कंपनी का सोर्बिटोल ऑयल भर कर रवाना होता था और रास्ते में ऑयल चोरी हो जाता था। इसके बाद कंपनी की ओर से चोरी को पकड़ने का प्लान बनाया गया। 28 मई को जब टेंकर रवाना हुआ तो ड्राइवर द्वारा माल चोरी करने की सम्भावना से कम्पनी ने निगरानी के लिए हरिद्वार, उत्तराखंड स्थित पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड यूनिट के सीनियर एक्जिविटिव अनिल कुमार पुत्र सुरेन्द्र कुमार को भेजा। सुरेन्द्र कुमार भी टैंकर के पीछे हो लिए। ड्राइवर ने रास्ते में टैंकर को मंगलवाड नारायणपुरा टोल प्लाजा से पहले उदयपुर रोड पर छापरी गांव की सीमा में राजहंस होटल पर रोक दिया। वहां पर उसने टैंकर से दो ड्रमों में पाइप लगा कर सोर्बिटोल ऑयल निकालकर होटल वालों को बेच दिया। इस दौरान ऑइल चोरी का उन्होंने वीडियो बना लिया। इसके बाद पुलिस में रिपोर्ट दे दी। पुलिस ड्राइवर इरफान और टैंकर को थाना पर लेकर आए व जांच मंगलवाड़ थाना पुलिस ने शुरू की। एसपी सुधीर जोशी ने बताया कि पूछताछ के बाद टैंकर से पतंजलि कंपनी के सोर्बिटोल ऑयल चोरी करने वाले और ऑयल खरीदने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। टैंकर ड्राइवर ने ही टैंकर से 440 लीटर सोर्बिटोल ऑयल चुरा कर होटल वालों को बेचा था। थानाधिकारी राम सिंह के नेतृत्व में टीम ने आरोपी भरतपुर जिले के आलमपुर, थाना पहाड़ी निवासी इरफान खान पुत्र पल्दु खान को गिरफ्तार किया जिसने खरीददारों के नाम बातए। भीलवाड़ा जिले के रुपपुरा, थाना प्रतापनगर हाल उदयपुर से शान्तिनंगर भीण्डर निवासी 48 वर्षीय सोहनलाल उर्फ शंकरलाल कुमावत पुत्र परसराम कुमावत को को पकड़ा गया। उसने 440 लीटर सोर्बिटोल ऑयल खरीदा था।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading