24 न्यूज अपडेट. जोधपुर। जोधपुर में मॉर्निंग वॉक करते हुए एक सब इंस्पेक्टर करणी दान (39) को हार्ट अटैक आ गया। अचेत होकर ट्रैक पर गिर पड़े, लोग एम्स ले गए मगर तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। करणीदान बालोतरा के बड़नावा जागीर के रहने वाले थे। करणी दान 2014 में सब इंस्पेक्टर बने थे। वर्तमान में वे जोधपुर ग्रामीण की डीएसटी टीम के प्रभारी थे। पुलिस के अनुसार गुरुवार सुबह 9 बजे भगत की कोठी कृष्णा नगर के पार्क में करणी दान मॉर्निंग वॉक के निकले थे। अचानक उनके सीने में दर्द हुआ और ट्रैक पर गिर पड़े। खेड़ापा थानाधिकारी लाखाराम सहित अन्य स्टाफ अस्पताल में पहुंचे। परिवार में पत्नी, 6 साल का बेटा और मां है। परिजनों का निधन की खबर सुनते ही बुरा हाल हो गया। शव देखते ही पत्नी पारस कंवर और मां भंवरी देवी बेसुध हो गई। करणीदान की पत्नी पारस कंवर ने मीडिया से कहा कि रात को 12 बजे ड्यूटी के बाद वे घर पर आए थे। सुबह पार्क में घूमने गए थे। भगवान ने आज इतना बुरा दिन क्यों दिखाया। इससे पहले मौत क्यों नहीं आ गई। कुछ समय पहले जोधपुर में प्लॉट लिया था जिस पर मकान बनाने वाले थे।
जोधपुर ग्रामीण डीएसटी टीम प्रभारी की मॉर्निंग वॉक करते-करते अटैक से मौत

Advertisements
