कविता पारख

24 न्यूज अपडेट निम्बाहेडा। जे.के. सीमेंट वर्क्स निम्बाहेड़ा की पशु चिकित्सा टीम द्वारा मंगलवार को श्री जैन दिवाकर कमल गौशाला,निम्बाहेड़ा में “एक दिवसीय पशु चिकित्सा एवं खुरपका-मुखपका टीकाकरण शिविर” का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
इस शिविर का उद्देश्य गौवंश की स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान करना और उन्हें घातक बीमारियों से बचाव हेतु टीकाकरण की सुविधा प्रदान करना था।
जे.के.सीमेंट वर्क्स के यूनिट हेड श्रीमान मनिषजी तोषनीवाल व एचआर हेड श्रीमान प्रभाकर मिश्रा के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में जे.के. सीमेंट के पशु चिकित्सक डॉक्टर प्रवीण कुमार और उनकी टीम ने कमल गौशाला के बीमार गौवंश का प्राथमिक उपचार किया।
इसके साथ जे के सीमेंट के पशुचिकित्सक व समस्त टीम और राजस्थान सरकार के पशुपालन विभाग निंबाहेड़ा के उप निदेशक श्री डॉक्टर ओ.पी. मेहरा और उनकी टीम के संयुक्त प्रयास से गौवंश को खुरपका-मुखपका रोग से बचाने के लिए टीकाकरण किया गया।
शिविर में पशुओं की देखभाल और स्वास्थ्य प्रबंधन के लिए जे.के. सीमेंट के पशु चिकित्सक द्वारा उपयोगी सलाह दी गई। इस पहल को सभी उपस्थित लोगों और गौशाला प्रबंधन द्वारा सराहा गया।
जे.के. सीमेंट की इस पहल ने न केवल ग्रामीण क्षेत्र में पशु स्वास्थ्य सेवाओं की आवश्यकता को पूरा किया, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति उनके समर्पण को भी उजागर किया। इस कार्य ने निंबाहेड़ा क्षेत्र में एक प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत किया है।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.