Site icon 24 News Update

जयपुर पुलिस के मीम में ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर ट्रेविस हेल को बताया अपराधी, बवाल मचा तो तुरंत डिलीट कर दिया

Advertisements

24 न्यूज अपडेट. जयपुर। परसों जयपुर पुलिस ने विदेशी मेहमानों के साथ बदसुलूकी करते हुए वीडियो बनाने वाले एक युवक को सबक सिखाते हुए अतिथि देवो भवः का पाठ पढ़ाया था लेकिन एक दिन बाद ही जयपुर पुलिस इसी मुद्दे पर घिर गई। वजह बना एक मीम। कमिश्नरेट पुलिस के सोशल मीडिया पर डाले गए इस मीम से बवाल मच गया। इसमें एक विदेशी क्रिकेटर को अपराधी की तरह पेश किया गया। मीम की आलोचना होने के बाद जयपुर पुलिस के ट्विटर पेज से इसे हटा दिया गया। आपको बता दें कि जयपुर पुलिस ने इस मीम में वर्ल्ड कप 2024 के भारत और ऑस्ट्रेलिया मैच को लेकर फोटो पोस्ट किया था। इसमें भारतीय क्रिकेटरों को जयपुर पुलिस की वर्दी में दर्शाया गया तो नीचे अपराधी की जगह पर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेटर ट्रेविस हेड को बैठा दिखाया गया। इस मीम को लेकर जब लोगों ने कहा कि अब कहां गई आपकी अतिथि देवो भवः वाली फीलिंग तो जयपुर पुलिस धबरा गई और कुछ घंटों में ही यह मीम अंतर्ध्यान हो गया। लेकिन तब तक लाखों लोग मीम को शेयर कर चुके थे। लोगों ने कहा कि जयपुर पुलिस ने एक दिन पहले ही बडे बडे उपदेश दिए थे व कहा था कि अतिथि देवता के समान होता है। मगर एक दिन बाद ही खुद अतिथियों का अपमान करने पर तुल गई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर के साथ इस तरह के मीम उसे कहां तक शोभा देता है। अब बाते हैं कि आखिर मीम क्यों बना। सोमवार को भारत ने ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्ड कप में 24 रन से हराया था। यह 19 नवंबर 2023 को वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल की हार का बदला था। मैच में रोहित शर्मा ने भारत के लिए कप्तानी पारी खेली तो ट्रेविस हेड ने अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए। जयपुर पुलिस ने इसको लेकर एक मीम बनाया जिसमें भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, ऋषभ पंत और विराट कोहली को जयपुर पुलिस की वर्दी में दिखाया गया तो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर ट्रेविस हेड को मुजरिम की तरह नीचे बैठा दिखाया। उस पर लिखा गया ’19 नवंबर से तलाश रहे थे अब जाकर पकड़ में आया’ं।

Exit mobile version