24 न्यूज अपडेट जयपुर। यह चमत्कार जैसा है। जयपुर के जेके लोन हॉस्पिटल में आज एक बच्चे को 17.50 करोड़ रुपए का इंजेक्शन लगाया गया। रेयर डिजीज यूनिट के इंचार्ज डॉक्टर प्रियांशु माथुर और उनकी टीम ने 23 महीने बच्चे हृदयांश को यह इंजेक्शन लगाया। इसके लिए अमेरिका से खास तौर पर जोलगेनेस्मा इंजेक्शन मंगवाया गया था। हृदयांश स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी नामक दुर्लभ बीमारी से पीड़ित है। परिवार क्राउड फंडिंग के जरिए पैसे जुटाने जुटा रहा था। दैनिक भास्कर सहित कई मीडिया समूहों ने भी उसकी मदद की। जन्म के समय हृदयांश को किसी तरह की परेशानी नहीं थी। 6 महीने बाद पता चला कि वह खड़ा नहीं हो पा रहा है। इसके बाद बीमारी का पता चला। हृदयांश के माता-पिता नरेश शर्मा और शमा की शादी 7 साल पहले हुई थी। राजस्थान पुलिस के इंस्पेक्टर नरेश शर्मा के इससे पहलेएक बेटी भी है। जब परिवार को पता चला कि 17 करोड़ के इंजेक्शन से बेटे का इलाज हो सकता है तो पैरों तले जमीन सरक गई। इंजेक्शन खरीदने के लिए सोशल मीडिया पर सबने मिल कर जोरदार मुहिम चलाई जा रही है। भारतीय क्रिकेटर दीपक चाहर और सरफराज खान भी हृदयांश की जान बचाने के लिए अपील में आगे आ गए। भरतपुर सांसद रंजीता कोहली ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री को आर्थिक सहायता देने के लिए पत्र लिखा था। राजस्थान सरकार में मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर इंजेक्शन उपलब्ध करवाने के लिए कहा था। बयाना विधायक डॉ. ऋतु बनावत ने अपने विधायक कोष से हृदयांश के परिजनों को 21 लाख रुपए देने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखा था।
चमत्कार : जयपुर में 23 महीने के बच्चे को लगाया 17.50 करोड़ का इंजेक्शन, अमेरिका से मंगवाया

Advertisements
