24 न्यूज अपडेट उदयपुर। जो लोग फर्जी तरीके से गरीब बने हुए हैं व सिस्टम का खून चूस रहे हैं उनके लिए सरकार ने आखिरी मौका दिया है कि चुपचाप अपना नाम हटवा लें नही ंतो सख्त कार्रवाई होगी। यह मौका भी क्यों दिया जा रहा है यह भी चर्चा का विषय है क्योंकि जो लोग गलत तरीके से खाद्य सुरक्षा में जुड गए हैं उनको सही कैसे करार दिया जा सकता है उनसे वसूली होनी चाहिए। मजे की बात है कि सरकार को भी पता है कि फर्जी लोग राशन ले रहे हैं मगर वे उसको बचने का सेफ पैसेज दे रही हैं बरहाल, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, जयपुर द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के तहत अभियान चल रहा है। विभागीय निर्देशानुसार इस अभियान के तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा में चयनित सक्षम परिवार अपना नाम स्वेच्छा से 31 जनवरी 2025 तक हटवा सकते है। खाद्य सुरक्षा योजना में चयनित सक्षम परिवारों द्वारा निर्धारित समयावधि में स्वेच्छा से अपना नाम नहीं हटवाने पर अपात्र परिवारों से बाजार दर से वसूली करते हुए दण्डात्मक कार्यवाही भी की जाएगी। अभियान के दौरान ऐसे व्यक्ति, परिवार जिसमें कोई आयकरदाता हो, परिवार जिसका कोई सदस्य सरकारी,अर्द्ध सरकारी, स्वायत्तशासी संस्थाओं में कर्मचारी, अधिकारी हो, एक लाख से अधिक वार्षिक पारिवारिक आय हो, परिवार में किसी सदस्य के पास चार पहिया वाहन हो (ट्रेक्टर आदि जिविकोपार्जन में प्रयुक्त वाहन छोड़कर), उन्हें अपने क्षेत्र में संबंधित उचित मूल्य दुकानों पर सम्पर्क कर नाम हटाने के लिए आवेदन पत्र भरकर देना होगा। उपभोक्ताओ के द्वारा स्वेच्छा से खाद्य सुरक्षा से नाम हटाने के लिए भरे गये फॉर्म को संबंधित सक्षम प्राधिकृत अधिकारी के स्तर से नाम हटाये जा सकेंगे।
खाद्य सुरक्षा योजना से नाम हटाने का अंतिम मौका 31 जनवरी, इस तिथि के बाद होगी सख्त कार्रवाई

Advertisements
