24 न्यूज अपडेट उदयपुर। उदयपुर के कॉमर्स कॉलेज के पूर्व महासचिव विश्वजीत ने सुसाइड कर लिया। घरवाले उसके ननिहाल गए हुए थे। पुलिस के अनुसार शहर के सवीना थाना क्षेत्र के शीतल कॉलोनी स्थित तीतरड़ी में मंगलवार शाम 6 बजे विश्वजीत ने मौत को गले लगा लिया। विश्वजीत ने मरने से पहले दोस्त सन्नी पोखरना से बातचीत की थी। सन्नी ने मीडिया को बताया कि उसकी बात से ऐसा नहीं लगा रहा था कि वह सुसाइड कर लेगा। मृतक की नानी देवाली में रहती है जिनकी तबीयत खराब थी। विश्वजीत के पिता अमरजीत सिंह शक्तावत परिवार के साथ उनसे मिलने देवाली गांव गए हुए थे। शाम करीब 6 बजे विश्वजीत घरवाले जब वापस आए तो बहुत खटखटाने पर भी विश्वजीत ने दरवाजा नहीं खोला। इस पर घर वाले ने दरवाजा तोड़ दिया। बेटे को फंदे से लटकता हुए देख घरवालों के होश उड़ गए। इस पर विश्वजीत को पास के ही निजी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। शव को एमबी (महाराणा भूपाल) हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया था। विश्वजीत मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी के संगठक कॉमर्स कॉलेज से 2018 में महासचिव का चुनाव लड़ चुके थे। पिता अमरसिंह शक्तावत उदयपुर में ही सीए इंस्टीट्यूट में जॉब करते है। युवा मोर्चा पूर्व जिला अध्यक्ष सन्नी पोखरना ने बताया कि मंगलवार शाम को विश्वजीत सिंह से उनकी फोन पर बात हुई थी। बातों से ऐसा नहीं नहीं लगा कि वह किसी भी तरह के तनाव या परेशानी में है। रात करीब 9 बजे जब सुसाइड का पता चला तो विश्वास ही नहीं हुआ कि विश्वजीत ऐसा कर सकता है। विश्वजीत ने एक महीने पहले ही लेपर्ड आने की सूचना पुलिस को दी थी व टीम को सीसीटीवी उपलब्ध करवाए थे। उसने सुसाइड क्यों किया इसके कारणों की जांच की जा रही है।
कॉमर्स कॉलेज के पूर्व महासचिव ने किया सुसाइड, मौत से पहले दोस्त से की थी बात

Advertisements
