24 न्यूज़ अपडेट शाहपुरा , 25 अगस्त।राष्ट्रीय खेल दिवस पर 26 से 31 अगस्त तक खेल सप्ताह आयोजित किया जाएगा।अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुनील पुनिया ने बताया की खेल सप्ताह के अन्तर्गत शाहपुरा ज़िले में भी हॉकी, कबड्डी,, टेबल टेनिस, खोखो , बास्केटबॉल एवं वॉलीबॉल के खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।खेल सप्ताह के दौरान 26 अगस्त को प्रातः 8 से 11 बजे तक राउमावि से 2 से 5 किमी दौड़ का आयोजन होगा तथा दोपहर 3 बजे से सायं 6 बजे तक समस्त खेल मैदानों में खेल मैदानों को व्यवस्थित करने हेतु खिलाड़ियो द्वारा श्रमदान किया जाएगा | 27 अगस्त को प्रातः 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक राउमावि शाहपुरा में विभिन्न वेषभूषाऑ में परंपरागत खेलों का आयोजन किया जाएगा जिनमे सितोलिया, रस्साकस्सी, रूमाल झपट्टा, खोखो (बालिका वर्ग) एवं देवरिया में कबड्डी सहित बालापुरा में खोखो का आयोजन किया जाएगा |29 अगस्त को प्रातः 7 बजे समस्त विद्यालयों द्वारा प्रभात फेरी निकाली जाएगी तथा इसी दिन दोपहर 3 बजे से सायं 6 बजे तक राउमावि शाहपुरा में हॉकी खेल (छात्र – छात्रा ) का आयोजन किया जाएगा | 30अगस्त को ठाकुर बाबा अकैडमी में दोपहर 3 बजे से सायं 6 बजे तक वॉलीबॉल खेल का आयोजन (छात्र – छात्रा) समस्त युवा वर्ग के लिए किया जाएगा | 31अगस्त को प्रातः 7 बजे से 11 बजे तक मॉडल स्कूल शाहपुरा में टेबल टेनिस खेल का आयोजन (छात्र – छात्रा) समस्त युवा वर्ग के लिए किया जाएगा एवं बास्केटबॉल खेल का आयोजन रा०उ०मा०वि शाहपुरा में दोपहर 3 बजे से सायं 6 बजे तक किया जाएगाखिलाड़ियों को गाइडलाइन के अनुसार फीट इंडिया की शपथ भी दिलाई जाएगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation कृष्णमय हुआ आलोक सेंट्रल स्कूल 112 कृष्णो ने प्रतियोगिता में भाग लिया गोमती का पानी धायला हुआ छापरखेड़ी पुलिया पार, राजसमंद झील में पानी आने की उम्मीद से खुशी की लहर