24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी एनटीए ने परीक्षा से 11 घंटे पहले नीट-पीजी प्रवेश परीक्षा जो 23 जून को होनी थी उसको स्थगित किया है। राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड की ओर से जल्द ही प्रवेश परीक्षा की नई तारीख की घोषणा की जाएगी। इसके लिए एनटीए की ओर से विद्यार्थियेां से असुविधा के लिए माफी मांगी गई है। 23 जून को होने वाली नीट पीजी परीक्षा 2024 स्थगित करने का फैसला महज 11 घंटे पहले आया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसे लेकर नोटिस जारी किया है। आप नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन की वेबसाइट nbe.edu.in या natboard.edu.in पर लेटेस्ट अपडेट चेक कर सकते हैं। नीट पीजी की परीक्षा रविवार, 23 जून 2024 को सुबह 9 बजे से शुरू होने वाली थी। इससे एक दिन पहले, यानी शनिवार 22 जून की रात 10 बजे के बाद हेल्थ मिनिस्ट्री का अपडेट आया कि NEET PG Postpone किया जा रहा है।क्यों पोस्टपोन हुआ नीट पीजी एग्जाम?Health Ministry का कहना है कि ‘हाल के दिनों में कुछ प्रतियोगी परीक्षाओं की पवित्रता भंग होने के आरोपों के मद्देनजर ये कदम उठाया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने फैसला लिया है कि नीट पीजी एंट्रेंस एग्जाम की प्रक्रिया की पूरी तरह से जांच की जाएगी। उसके बाद एग्जाम लिया जाएगा। ये परीक्षा मेडिकल स्टूडेंट्स के लिए National Board of Examination (एनबीई) द्वारा आयोजित की जाती है।’ Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation वेट लिफ्टिंग में राजस्थान टीम ने जीते तीन स्वर्ण, दो रजत एवं 6 कांस्य पदक ……ये मेरा अपमान, जलते हैं मुझसे कटारिया, उनके खिलाफ एफआईआर करवाउंगा, मेरे पांव में फ्रेक्चर है…गिर जाता तो क्या होता?