24 न्यूज अपडेट. मुंबई। पीएम मोदी आज महाराष्ट्र के दौरे पर रहे। उन्होंने पालघर में 76 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया। छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा गिरने के मामले पर उन्होंने माफी मांगी। सिंधुदुर्ग में लगाई गई यह प्रतिमा 26 अगस्त को गिरकर टूट गई थी। उसके बाद सेे बवाल मचा हुआ है।मोदी ने कहा- छत्रपति शिवाजी महाराज मेरे और मेरे दोस्तों के लिए सिर्फ एक नाम नहीं हैं। हमारे लिए छत्रपति शिवाजी महाराज सिर्फ एक महाराजा नहीं हैं। हमारे लिए वे पूजनीय हैं। आज मैं छत्रपति शिवाजी महाराज के सामने नतमस्तक हूं और उनसे क्षमा मांगता हूं। इससे पहले सीएम एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार माफी मांग चुके हैं। कार्यक्रम से पहले मुंबई में मूर्ति गिरने को लेकर विपक्ष के नेताओं ने जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर लिखा- महाराष्ट्र की जनता और विपक्ष के घोर विरोध ने आज नरेंद्र मोदी को छत्रपति शिवाजी महाराज से माफी मांगने पर मजबूर कर दिया लेकिन ये माफी नहीं ढोंग है। अगर मोदी वाकई अक्ष्म्य पाप के लिए माफी मांग रहे हैं, तो वे महाराष्ट्र के ष्टरू और डिप्टी सीएम को अपने पद से हटाएं। इस प्रोजेक्ट में जिन लोगों की संलिप्तता थी, उनपर कड़ी कार्रवाई करें। राजे का ये अपमान महाराष्ट्र न भूलेगा, न माफ करेगा।इस अवसर पर पीएम ने वधावन पोर्ट का उद्घाटन किया। सिडको ग्राउंड में 76 हजार करोड़ के कई प्रोजेक्ट्स का भी उद्घाटन किया। यहां मोदी ने कहा कि महाराष्ट्र का विकास मेरी बहुत बड़ी प्राथमिकता है। आज भारत की प्रगति में महाराष्ट्र बहुत बड़ी भूमिका निभा रहा है, लेकिन यह दुर्भाग्य है कि महाराष्ट्र विरोधी दलों ने आपके विकास पर हमेशा ब्रेक लगाने की कोशिश की। मोदी ने कहा- हमारे देश को वर्षों से दुनिया के साथ व्यापार के लिए एक बड़े और आधुनिक पोर्ट की जरूरत थी, इसके लिए महाराष्ट्र का पालघर ही सबसे उपयुक्त जगह है, लेकिन इस प्रोजेक्ट को 60 वर्षों तक लटका कर रखा गया। इतने जरूरी काम को कुछ लोग शुरू नहीं होने दे रहे थे।आपको बता दें कि छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण पिछले साल 4 दिसंबर को नौसेना दिवस समारोह के दौरान किया गया था। इस प्रतिमा को लगाने का मकसद, छत्रपति शिवाजी महाराज की विरासत और मराठा नौसेना के आधुनिक भारतीय नौसेना के साथ ऐतिहासिक संबंधों का सम्मान करना था। प्रतिमा का अनावरण पीएम नरेंद्र मोदी ने किया था। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation दरगाह और मदरसों में भी चलेगा भाजपा का सदस्यता अभियान, अल्पसंख्यक मोर्चा को किया चाक चौबंद आंध्र प्रदेश में गल्र्स हॉस्टल के वॉशरूम में कैमरा लगाया, 300 वीडियो व फोटो हुए लीक, बीटेक स्टूडेंट गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड को ब्लैकमेल कर लगावाया था कैमरा