24 न्यूज़ अपडेट उदयपुर. जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर के निर्देशन में माधव उपाध्याय प्रोबेशनर आई.पी.एस. के नेतृत्व में टीम ने उक्त कार्यवाही को अंजाम दिया। थाना प्रतापनगरः- जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर योगेश गोयल के निर्देशानुसार जिले में अवैध ड्रग्स व मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले अपराधियों की धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत श्री उमेश औझा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर व छगन राजपुरोहित वृताधिकारी वृत नगर पूर्व के सुपरविजन में श्री माधव उपाध्याय प्रोबेशनर आई.पी.एस. व भरत योगी थानाधिकारी, प्रतापनगर के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा आसूचना के सहयोग से देबारी क्षेत्र से आरोपी शम्भु सिंह के कब्जे से तीन लाख रूपये कीमत का 304 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (अफिम दुध) जब्त कर आरोपी शम्भु सिंह को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से अवैध मादक पदार्थ (अफिम दुध) के खरीद फरोख्त के संबध में अनुसंधान जारी है। तरीका वारदातः – गिरफ्तार आरोपी शम्भु सिंह एम.पी. से अवैध मादक पदार्थ (अफिम दुध) लाकर उदयपुर शहर में सप्लाई करना प्रारम्भिक पुछताछ में स्वीकार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम पताः- शम्भु सिंह पुत्र श्री भंवर सिंह निवासी नला फला देबारी पुलिस थाना प्रतापनगर जिला उदयपुर। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation मकर सक्रांति पर जीरो वॉट बल्ब में बसी भारत की एकता, जीरो वॉट बल्ब में मकर संक्रांति के खेलों की झलक: डॉ. सक्का की अनोखी कृति से भारत की एकता का संदेश जागृत युवा ही देश के विकास में सहायक: डॉ सुकलेचा