24 न्यूज अपडेट. नेशनल डेस्क। संध्या थिएटर भगदड़ केस में महिला की मौत के मामले में पुष्पा-2 एक्टर अल्लू अर्जुन को हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया व न्यायालय ने 14 दिन की हिरासत में भेज दिया है। अल्लू को शुक्रवार सुबह उनके घर से दोपहर 12 बजे गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद 4 बजे कोर्ट में पेश किया गया। आरोप है कि 4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में वे बिना बताए पहुंचे थे। भीड़ जमा हो गई और भगदड़ मच गई थी। कई लोग जख्मी हो गए व महिला की जान चली गई। अधिकारियों ने संध्या थिएटर के प्रबंधन, अल्लू अर्जुन और उनकी सुरक्षा टीम के खिलाफ मामला दर्ज किया था। एफआईआर को क्वैश करवाने के लिए हाईकोर्ट में भी सुनवाई चल रही है। अल्लू अर्जुन और उनकी टीम ने महिला के परिजनों को 25 लाख रुपए की मदद करने का वादा भी किया। अब उनके पति ने केस वापस लेने की इच्छा जताई है। सुबह जब अल्लू अर्जुन ने को पुलिस गिरफ्तार करने गई तो उन्होंने नाश्ता तक खत्म नहीं किया था। कपड़े भी बदलने नहीं दिए गए। एक वीडियो में एक्टर घर से नीचे उतरकर पार्किंग में आते हैं। वहां उनका नौकर दौड़कर आता है और चाय और पानी देता है। वे वीडियों में चाय पीते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनकी पत्नी स्नेहा रेड्डी दिखाई देती हैं। अल्लू पत्नी को समझाते हैं। इसके बाद उन्हें पुलिस अपने साथ ले जाती हैं। पुलिस ने अल्लू अर्जुन को पहले उनके घर से हिरासत में लिया। इसके बाद उनका बयान दर्ज किया गया। फिर उन्हें मेडिकल चेकअप के लिए उस्मानिया अस्पताल ले जाया जाएगा। इस दौरान उनके ससुर हैदराबाद के चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन पहुंचे। अल्लू अर्जुन के खिलाफ बीएनएस की धारा 105, 118 (1) के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह गैर जमानती धारा है। अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी पर वरुण धवन ने कहा, ‘हर चीज एक्टर अपने ऊपर नहीं ले सकता। हम उन लोगों को समझा सकते हैं, जो हमारे आसपास हैं। यह जो हादसा हुआ है, वह बहुत दर्दनाक है। मैं श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन हम सिर्फ एक इंसान को दोष नहीं दे सकते।’ थिएटर प्रबंधन ने दावा किया है कि उन्होंने एक्टर के पुष्पा-2 के प्रीमियर से दो दिन पहले ही पुलिस को सूचना देकर सुरक्षा व्यवस्था की मांग की थी। इसके बावजूद, पुलिस ने इंतजान नहीं किए। उधर, पुलिस का कहना है कि थिएटर ने कोई जानकारी नहीं दी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation गिर्राज सिंह मलिंगा को सुप्रीम कोर्ट से जमानत इंजीनियर से मारपीट का है आरोप अभिनेता अल्लू अर्जुन को हाई कोर्ट से मिली जमानत, जेल जाने से बचे