24 न्यूज़ अपडेट निम्बाहेड़ा। देश के पूर्व उप राष्ट्रपति व राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय भैरों सिंह शेखावत की जयंती पर बुधवार को नगर के शेखावत सर्कल स्थित आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
इस अवसर पर राज्य के पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्व. शेखावत साहब एक ऐसे जन नेता रहे, जिन्होंने अपने व्यक्तित्व एवं कृतित्व से अपने संगठन का और और देश का नाम रोशन किया। कृपलानी ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में गरीब को गणेश मानकर पिछड़े वर्ग के सामाजिक उत्थान के लिए अंत्योदय योजना चलाकर, समाज सेवा का एक अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शेखावत साहब अमर रहे के नारे लगाए।
इस अवसर पर पंस प्रधान बगदीराम धाकड़, भाजपा नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष पारसमल पारख, महामंत्री देवकरण समदानी, कमलेश बनवार, नीलेश मेहता, कमलेश बुनकर, पार्षद मयंक अग्रवाल, सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.