उदयपुर। प्रार्थी अजय पिता राजु निवासी मानपुरा, कल्याणपुर द्वारा रिपोर्ट पेश की गई की 2 नवंबर को करीब 8.30 बजे शाम के वह और अरविन्द दोनों वक्ता पुत्र शंकरलाल पारगी निवासी मानपुरा के घर गये। वहां पर संजय व मांगीलाल आए और आपस में झगडऩे लगे तो उसने बीच-बचाव किया। संजय ने कहा कि तूं बनिया है, बीच में क्यों आता है। जिस पर भाई बड़े पापा के लडक़े मोहन को फोन किया तो मोहन व परिवार वाले वक्ता के घर आए। उन्होंने बीच बचाव किया। फिर संजय पिता नाथु व मांगीलाल पिता नाथु चले गए। इसके बाद वह व मोहन, बड़ी मम्मी, मम्मी तथा मोहन की मम्मी सभी घर से हमारे घर आ रहे थे कि रास्ते में संजय पिता नाथु व मांगीलाल पिता नाथु ने रोककर उसके व मोहन के साथ मारपीट की। संजय ने मोहन के शरीर पर चाकू से वार किया जिससे मोहन के गम्भीर चोटें आई। मम्मी व बड़ी मम्मी ने बीच बचाव किया व चिल्लाए तो संजय व मांगीलाल वहां से भाग गए। संजय ने भाई मोहन को जान से मारने कि नीयत से चाकू से हमला किया। कानूनी कार्यवाही की जाए। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण सख्या 160/2024 धारा 115(2),126(2),109(1).3 (5) बीएनएस 2023 में दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया। घटना की गम्भीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर, योगेश गोयल द्वारा घटना कारित करने वाले अभियुक्तों की शिघ्र गिरफ्तारी हेतु दिशा-निर्देश दिये गये। जिस पर अंजना सुखवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, खौरवाड़ा व राजीव राहर, वृत्ताधिकारी, वृत्त ऋषभदेव के सुपरविजन में उम्मेदी लाल थानाधिकारी, कल्याणपुर के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा आसूचना के सहयोग से प्रकरण में आरोपी संजय पिता नाथुलाल, मांगीलाल पिता नाथुलाल निवासीयान मानपुरा, कल्याणपुर जिला उदयपुर को बाद पूछताछ गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है।टीम प्रभारी व सदस्य:-01. श्री उम्मेदीलाल थानाधिकारी कल्याणपुर। 02. श्री हरिशचन्द्र स.उ.नि.।03. श्री नगीनराम हैड कानि.।04 श्री जितेन्द्र कुमार हैडकानि.।05. श्री लोकेश कुमार।06. श्री महेन्द्रसिंह।07. श्री रमेश कानि. ।08. श्री दिग्विजय।09. श्री सुरेश कुमार। 10. श्री भरत कुमार।11. श्री मुकेश कुमार।12. श्री पंकज कुमार। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पूरे शहर में मनाया शहर विधायक ताराचंद जैन का जन्म दिवस अवैध हथियार, एक नाल बोर बन्दूक के साथ अभियुक्त गिरफ्तार