24 न्यूज अपडेट. जयपुर। थार की खुमारी युवाओं के सिर चढ़कर बोल रही हैं कई घटनाएं हो चुकी हैं व रोज नए किस्से सुनने को मिल रहे हैं। जयपुर में गुरुवार रात तेज रफ्तार थार सिख समाज के नगर कीर्तन सभा में जा घुसी। इसको एक नाबालिग चला रहा था। हादसे में बुजुर्ग व एक बच्चा घायल हो गया। दोनों को इलाज के लिए हॉस्पिटल लेकर दौड़े लोग। कीतर्न में थार के आने से अफरा-तफरी का माहौल हो गया। गुस्साई भीड़ ने थार का हुलिया बिगाड़ दिया। आदर्श नगर थाना पुलिस ने थार को जब्त कर नाबलिग ड्राइवर को पकड़ लिया जबकि उसके साथ भाग निकले। समझाइस के बाद मामला शांत हुआ। पुलिस ने बताया कि गुरुवार रात सेठी कॉलोनी गुरुद्वारे से गुरु गोविंद सिंह पार्क नगर तक कीर्तन निकाला जा रहा था। करीब 8ः30 बजे सिख समाज के 300 से अधिक लोग उसमें शामिल थे। इसी दौरान पंचवटी सर्किल पर आते ही थार जीप आई व सभा के अंदर घुस गई। प्रोग्राम के दौरान पुलिसकर्मियों ने जीप को रोकने का प्रयास किया लेकिन नाबालिग ने अपनी ही खुमारी के चलते बात नहीं मानी। समाज के लोग आदर्श नगर थाने गए व विरोध-प्रदर्शन भी किया। थार ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने नाबालिग ड्राइवर को डिटेन किया वएफआईआर दर्ज कर कार्रवाई का आवश्वासन दिया। बताया जा रहा है कि जीप में चार जने सवार थे। जिनमें से तीन जने जीप से निकलकर भाग गए। नाबालिग ड्राइवर को पुलिस ने पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि नाबालिग ड्राइवर पुलिसकर्मी का बेटा है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation डकैती गैंग की बड़ी साजिश नाकाम, सरगना समेत पांच गिरफ्तार, दो महंगे लैपटॉप और 40 मोबाइल बरामद उत्कर्ष कोचिंग में मिले करोड़ों के घपले के सुबूत, फिजिक्स वाला के साथ शेयर डील, टैक्स चोरी के लिए कैश में लेन-देन के सुबूत