उदयपुर में रामी रॉयल रिसोर्ट में सोमवार को जेके सुपर सीमेंट की ओर से सालाना कांट्रैक्टर्स मीट “जेके शिखर” का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में गुजरात और साउथ राजस्थान के 250 से अधिक कांट्रैक्टर्स के साथ क्लस्टर हेड मार्केटिंग  हरेश  खुशालानी, हेड सीटीएस शकुन वैद्य, क्लस्टर हेड सीटीएस अरविंद जांगीड, ज़ोनल हेड  मार्केटिंग अनुराग कौशिक, हेड इंफ्ल्युएंसर विवेक शर्मा,  ज़ोनल हेड सीटीएस नितेश गुप्ता, तुषार मोहपात्रा, विदित श्रीवास्तव, आदि गणमान्य अधिकारी उपस्थित रहे।

जेके सुपर सीमेंट परिवार पर भरोसा बनाए रखने के लिए 30 से ज़्यादा कांट्रैक्टर्स का उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। भाग लेने वाले कांट्रैक्टर्स में से तीन लकी विनर्स को इलेक्ट्रिक साइकिल भी जीतने का मौक़ा मिला।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य साउथ राजस्थान और गुजरात क्षेत्र के कांट्रैक्टर्स के साथ मजबूत संबंध बनाना, उनके कार्यों की सराहना करना और उन्हें प्रेरित करना था। इस तरह की कांट्रैक्टर्स मीट का आयोजन सीमेंट उद्योग में पहली बार किया गया, जिसे “जेके शिखर” का नाम दिया गया। कंपनी ने संकल्प लिया है कि वह इस कार्यक्रम को हर साल अपने हर एरिया में आयोजित करेगी।

जेके सुपर सीमेंट भारतीय अर्थव्यवस्था, डीलरों और कांट्रैक्टर्स के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह उच्च गुणवत्ता वाले सीमेंट का उत्पादन करता है, जिससे निर्माण परियोजनाओं में स्थायित्व और मजबूती आती है। जेके सुपर सीमेंट की मजबूत वितरण श्रृंखला डीलरों को बाजार में प्रतिस्पर्धात्मक लाभ देती है। कांट्रैक्टर्स को बेहतर निर्माण सामग्री उपलब्ध कराकर यह परियोजनाओं की गुणवत्ता और समय पर पूर्णता सुनिश्चित करता है। इसके साथ ही, स्थानीय रोजगार सृजन और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देकर जेके सुपर सीमेंट भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती में योगदान देता है।

सिविल कांट्रैक्टर्स निर्माण परियोजनाओं का प्रबंधन करते हुए समय सीमा, बजट और गुणवत्ता का ध्यान रखते हैं। वे निर्माण कार्य को उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करते हैं और निर्माण सामग्री, मजदूरों व उपकरणों का प्रभावी ढंग से प्रबंधन करते हैं। कांट्रैक्टर्स स्थानीय निर्माण संहिता और मानकों का पालन सुनिश्चित करते हैं और आर्किटेक्ट, इंजीनियर और ग्राहकों के साथ समन्वय बनाए रखते हैं। इसके अलावा, कांट्रैक्टर्स सीमेंट का व्यापक उपयोग करते हैं, जिससे सीमेंट की मांग बढ़ती है और उद्योग को बढ़ावा मिलता है। उनका योगदान स्थानीय अर्थव्यवस्था और पर्यावरणीय स्थिरता में भी महत्वपूर्ण होता है।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading