24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। चोरों में पुलिस का खौफ कम हो गया है व अब वे थानों के पास चोरी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। सर्दी के कारण ऐसी वारदातों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। उदयपुर के बेकरिया थाना क्षेत्र में कल रात को चोरों ने धमाल मचा दी। चोरोंने ज्वेलरी शोरूम तथा एक मोबाइल शॉप को निशाना बनाया, लाखों का सामान ले उड़े। घटना देवाली पुलिस चौकी से 200 मीटर दूर हुई है। बताया जा रहा है कि करीब 10 चोर एक के बाद एक दुकान में घुस आए। उससे पहले उन्होनें शटर को टेढा कर दिया था। चोरों ने टार्च डालते हुए बारी बारी से सारा सामान टटोला और ज्वेलरी शॉप से 400 ग्राम चांदी और 4 ग्राम सोने के गहने ले गए। इसके बाद मोबाइल शॉप पर गल्ले पर हाथ साफ करते हुए 2 लाख रुपए की चोरी की। चोर इस दौरान सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। अब पुलिस के पास सीसीटीवी के आधार पर क्लू ढूंढने व पकड़ने का मौका है। पुलिस ने बताया कि सर्राफा व्यवसायी प्रकाश प्रजापत और मोबाइल शॉप ऑनर रोहित गरासिया ने बेकरिया थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस बारे में स्थानीय निवासियों ने नाराजगी जताई है व कहा है कि पुलिस थाने के पास ही अगर दुकानें सुरक्षित नहीं है तो फिर आमजन की रक्षा कैसे हो पाएगी। इससे पहले भी कुछ दुकानों में चोरी का प्रयास हुआ है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation देखें पूरे राजस्थान के मौसम का हाल…..आज हवाओं पर सैर सपाटा कर रही है शीत-लहर, तीन दिन और रहेगा सर्दी का सितम, माउंट आबू में जमी बर्फ, फतेहपुर में माइनस 1, उदयपुर में तीन डिग्री बढ़ा न्यूतनतम पारा गीता जयंती पर भूपाल नोबल्स स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कृष्ण स्वरूप पर चित्र प्रदर्शनी का आयोजन