उदयपुर। भारतीय नवववर्ष समाजोत्सव समिति व नगर निगम के तत्वावधान में भारतीय नववर्ष विक्रम सम्वत 2081 के स्वागत पर 9 अप्रैल को होने वाली विशाल शोभायात्रा का आरंभ 101 शंखों के नाद से होगा। शोभायात्रा के बाद सांध्यवेला में महाराणा भूपाल स्टेडियम में होने वाली विशाल धर्मसभा की तैयारियां भी जोरों पर हैं। धर्मसभा में सीहोर धाम के पं. प्रदीप मिश्रा व महामंडलेश्वर ईश्वरानन्द (उत्तम स्वामी) महाराज का आशीर्वचन प्राप्त होगा।
भारतीय नववर्ष समाजोत्सव समिति के संयोजक रविकांत त्रिपाठी ने बताया कि 9 अप्रैल को नगर निगम प्रांगण से शुरू होने वाली मुख्य शोभायात्रा का आरंभ 101 शंख वादकों द्वारा शंखध्वनि के गुंजार के साथ होगा। मुख्य शोभायात्रा में शामिल होने के लिए दोपहर एक बजे तक पहुंच जाने का आग्रह किया जा रहा है।  शोभायात्रा में सनातन धर्म ग्रंथों की झांकी, डीजे, बैंड, संतवृंद, समाजजन, बुलेट सवार, झांकियां, डांडिया, गवरी, स्केटर्स आदि दल शामिल होंगे। झांकियों में भीलू राणा, भगवान विश्वकर्मा, सिकलीगर समाज की झांकी, महाराष्ट्र बैंड, शिव-पार्वती की झांकी, राधा-कृष्ण की झांकी सहित सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण आदि का संदेश देने वाली झांकियां शामिल होंगी। इन झांकियों में से श्रेष्ठ तीन झांकियों को पुरस्कार भी प्रदान किया जाएगा।  मुख्य शोभायात्रा के बाद फतह स्कूल से कलश यात्रा निकलेंगी जो मुख्य शोभायात्रा से मिलेगी, बाद में भंडारी दर्शक मंडप पहुंचेगी। समाजोत्सव में शामिल होने वाले समाजजनों के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था रहेगी। इसके लिए एक लाख भोजन पैकेट तैयार किए जाएंगे। भोजन पैकेट में सब्जी, पूड़ी, मिठाई व नमकीन होगी। महाराणा भूपाल स्टेडियम में प्रवेश व निकासी तीनों तरफ के द्वार से रहेगी। भोजन पैकेट वितरण की व्यवस्था निकासी के दौरान रहेगी। वितरण के लिए 300 कार्यकर्ताओं की टीम बनाई गई है। धर्मसभा स्थल पर 4 लाख लीटर पेयजल की व्यवस्था रहेगी।
विभिन्न व्यवस्थाओं की बैठकें जारी
नववर्ष शोभायात्रा व धर्मसभा में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समिति के अंतर्गत हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। अलग-अलग दल बनाकर उन्हें अलग-अलग स्थानों पर सुरक्षा के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई। इसी तरह, विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए बनाई गई सहयोगी उपसमितियों की बैठक भी हुई। इनमें जल व्यवस्था, भोजन निर्माण व्यवस्था, भोजन वितरण व्यवस्था, स्वच्छता, सुरक्षा, झांकी संयोजन, पार्किंग व्यवस्था, मंच व्यवस्था, तिलक व्यवस्था, मैदान की सजावट, रेखांकन, पारितोषिक वितरण समिति, अतिथि स्वागत समिति, चिकित्सा व्यवस्था, शोभायात्रा व्यवस्था समिति आदि शामिल हैं।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading