कविता पारख

24 न्यूज़ अपडेट निम्बाहेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी से आरम्भ हुए दस दिवसीय गणेशोत्सव के अंतर्गत नगर के प्रमुख बाजारों, चौराहों पर विराजित श्री गणेश के पांडालों में विभिन्न प्रकार से सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में बुधवार रात्रि में नगर के उदय रेजीडेंसी स्थित उदय श्याम मित्र मंडल द्वारा, आदर्श कॉलोनी में स्वामी विवेकानंद सर्कल पर श्री गणेश उत्सव समिति द्वारा, हेमू कालानी सर्कल पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा एवं सब्जी मंडी स्थित सुभाष चौक पर श्री सुभाष सांस्कृतिक संस्थान द्वारा महाआरती का आयोजन पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी के मुख्य आतिथ्य में किया गया।
गणेशोत्सव की पाँचवे दिन भी उदय रेज़ीडेंसी में उदय श्याम मित्र मंडल द्वारा बुधवार रात्रि को भगवान श्री गणेश एवं बाबा श्याम की महाआरती एवं छप्पन भोग का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व यूडीएच मंत्री एवं स्थानीय विधायक श्रीचन्द कृपलानी, पूर्व विधायक अशोक नवलखा, नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, पूर्व नगर महामंत्री वीरेश चपलोत के साथ भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक गजेंद्र नवलखा, देवकरण समदानी, युवा पार्षद मयंक अग्रवाल, पुष्कर सोनी, वैभव अभ्भाणी, भानु झंवर सहित अतिथियों ने महाआरती कर श्री गणेश जी एवं बाबा श्याम से आशीर्वाद लिया एवं क्षेत्र में खुशहाली की कामना की। महाआरती से पूर्व मण्डल अध्यक्ष रोशन सोनी के नेतृत्व में नन्दकिशोर ओझा, सत्यनारायण शारदा, दिनेश सोनी, चन्दप्रकाश बालोटिया, मयंक मराठा, मनोज मेहता, गौतम विराणी, अर्जुन पाटीदार, संजय शर्मा, त्रिलोक छिपा, मनीष सक्सेना, लोहित शर्मा आदि मण्डल सदस्यों द्वारा अतिथियों का मंगल तिलक लगाकर, उपरना से अभिनंदन किया गया।
इसी क्रम में स्वामी विवेकानंद सर्कल पर विधायक कृपलानी ने प्रथम पूज्य श्री गणेश जी की विधिवत पूजा अर्चना कर महाआरती की। यहां श्री गणेश उत्सव समिति के अजित जैन, दिनेश गुप्ता, विमल जैन, मीनू आमेटा, एसएस अग्रवाल सहित आदि सदस्यों ने विधायक कृपलानी, पूर्व विधायक अशोक नवलखा, नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, महामंत्री देवकरण समदानी, व्यापार प्रकोष्ठ के सह संयोजक गजेंद्र नवलखा, पार्षद अतुल सोनी का उपरना ओढाकर स्वागत किया। यहां महाआरती के पश्चात अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया गया।
नगर की आदर्श कॉलोनी स्थित हेमू कालानी सर्कल पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा आयोजित किये जा रहे गणेश महोत्सव के अंतर्गत 56 भोग एवं महाआरती का आयोजन किया गया। यहां विधायक श्रीचंद कृपलानी के साथ पूर्व विधायक अशोक नवलखा, नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, नगर महामंत्री देवकरण समदानी, नगर निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक प्रदीप मोदी, व्यापार प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक गजेंद्र नवलखा, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष महेंद्र जाखड़, पार्षद अतुल सोनी, पूर्व पार्षद रेखारानी तिवारी आदि अतिथियों सहित क्षेत्रवासियों ने महाआरती कर श्री गणेश का आशीर्वाद प्राप्त किया एवं क्षेत्र में खुशहाली की कामना की।
नगर की सब्जी मंडी स्थित प्रमुख सुभाष चौक पर श्री सुभाष सांस्कृतिक संस्थान के द्वारा गंगा आरती की तर्ज पर श्री गणेश जी की महाआरती का आयोजन विधायक श्रीचंद कृपलानी के मुख्य आतिथ्य में किया गया। यहां विधायक कृपलानी के साथ पूर्व विधायक नवलखा, नगर अध्यक्ष चतुर्वेदी, महामंत्री समदानी का आयोजकों के द्वारा उपरना ओढाकर एवं मेवाड़ी परम्परा के अनुसार पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। सुभाष चौक पर आयोजित कार्यक्रमों में बुधवार को दिल्ली से आई सजीव झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही।
इस दौरान श्री सुभाष सांस्कृतिक संस्थान के संरक्षक संजय शारदा, विशाल सोनी, दिलीप मोदी, अध्यक्ष लक्की आहूजा, रमेश बोड़ाना, श्याम सुन्दर मुन्दडा, विमल कोठारी, लोकेश बोड़ाना, राजकुमार वाथरा, मनीष अग्रवाल, अशोक मालवीय, कैलाश सोनावा, अभिनव खंडेलवाल, सोनू चपलोत, नितिन ओटवानी, दीपक माली, विजय चिमनानी, हरीश सोलंकी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading