उदयपुर। राजस्थान स्ट्रेंथ लिफ्टिग संघ के तत्वाधान में दिनांक 10 मार्च 2024 रविवार को स्थानीय फतह सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 34वी राजस्थान जूनियर सीनियर मास्टर्स महिला पुरुष स्ट्रेंथ लिफ्टिग प्रतियोगिता संपन्न हुई, प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्य अतिथि भारतीय स्ट्रेंथ लिफ्टिंग संघ के अध्यक्ष प्रमोद सामर, समाज सेवी भंवर सिंह पंवार, गजपाल सिंह राठौड महामंत्री उदयपुर शहर भाजपा, रमेश सोनी पूर्व पार्षद, दंत चिकित्सक डॉ. महिमा सामर, प्रतिभा नागदा, अनिल कुमावत, महेन्द्र शर्मा, चेतन पानेरी, जितेन्द्र नागदा, कन्हैयालाल देशबन्धु, राजेन्द्र राठी, गिरीश शर्मा, तुषार मेहता, विनोद साहू ने अतिथियों को पुरस्कार वितरण किये।
राजस्थान स्ट्रेंथ लिफ्टिंग संघ के सचिव चंद्रेश सोनी ने बताया कि प्रतियोगिता के सीनियर भार वर्ग में चैतन्य शर्मा उदयपुर, कमल किशोर जोधपुर, युधिष्ठिर व्यास उदयपुर, कपिल बसेरा पाली, अजहरुद्दीन अलवर, मानव सोनी उदयपुर, गौरव सिंह गहलोत फलोदी, कमल किशोर जोधपुर में स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
मास्टर्स वर्ग में सुनील नागौरी जोधपुर, अनिल सेन उदयपुर, सूर्य प्रकाश छापरवाल राजसमंद ने अपने-अपने भार ग्रुप में स्वर्ण पदक प्राप्त किया महिला वर्ग में मानसी रावत गजल भटनागर उदयपुर, पूजा चौधरी लक्षिता पुरोहित फलोदी, भावना सोलंकी उदयपुर, मनीषा जोशी सरिता सैनी जयपुर, सृष्टि चौहान जोधपुर, अर्चना जयपुर आदि ने अपने-अपने भार वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। राज्य प्रतियोगिता के आधार पर राजस्थान टीम का चयन किया जाएगा जो आगामी हरियाणा में होने वाली राष्ट्रीय स्ट्रेंथ लिफ्टिग प्रतियोगिता में खिलाड़ी भाग लेंगे।
प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक गोविन्द प्रजापत शेखर शर्मा मिहिर सोनी गौरव साहू सुमित पानेरी एवं प्राची सोनी थी।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading