24 News Update उदयपुर, 19 जून। विश्व योग दिवस के उपलक्ष में मदन मोहन मालवीय राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय योग सांस्कृतिक कार्यक्रम में योग, संगीत और नृत्य की अनुपम छटा बिखरी।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रो. अशोक कुमार शर्मा थे। विशिष्ट अतिथि डॉ. राजीव भट्ट (उपनिदेशक, आयुर्वेद विभाग व योग दिवस नोडल अधिकारी) तथा डॉ. शोभालाल औदिच्य (सहायक नोडल अधिकारी) रहे। अध्यक्षता प्रो. कमलेश कुमार शर्मा (विभागाध्यक्ष, मौलिक सिद्धांत) ने की। संचालन डॉ. सुभा सुराणा व शारदा झालोगा ने किया।पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र के निदेशक फुरकान खान ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन व गणपति वंदना से हुई। मॉर्निंग योगा क्लब के 65–70 वर्षीय सदस्यों ने योग प्रदर्शन किया। सेंट एंथोनी स्कूल के विद्यार्थियों ने एडवांस योगा दिखाया। पूरण सिंह व देवाराम राजपुरोहित ने षष्ठ क्रिया का प्रदर्शन किया। असीन खान का लंगा गायन और चकरी नृत्य दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण रहे।कार्यक्रम के अगले चरण में 21 जून को फतहसागर पाल पर प्रातः 5.30 बजे विशाल योग आयोजन होगा, जिसमें पद्मश्री उदय देशपाण्डे दल द्वारा मल्लखंब की प्रस्तुति दी जाएगी और प्रधानमंत्री का लाइव भाषण प्रसारित होगा। आयोजन पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, यूडीए, जिला प्रशासन व आयुष विभाग के सहयोग से किया जा रहा है। आमजन से इस योग कार्यक्रम में सहभागिता की अपील की गई है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सात दिवसीय मेवाड़ लघु चित्र शैली व पुरालिपि कार्यशाला का शुभारंभ उदयपुर सर्राफा बाजार : तीन दिन में सोना-चांदी के भावों में उतार-चढ़ाव, चांदी स्थिर, सोना फिर घटा