24 न्यूज अपडेट. चित्तौड़गढ। इस बार सर्दियों की छुट्टियों में ज्यादा रश को देखते हुए रेलवे ने डिब्बे बढाने का फैसला किया है। ट्रेनों में रिजर्वेशन तो मिलना लगभग नामुमकिन हो गया है मगर डिब्बे बढने से जो लोग वेटिंग में चल रहे हैं उनकी उम्मीदें जरूरी पूरी हो सकती है।यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए भारतीय रेलवे ने 7 जोड़ी ट्रेनों के 14 डिब्बे बढ़ाए जाने का फैसला किया है। ये बढ़ोतरी अस्थाई रूप से होगी। उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशिकिरण ने बताया कि सर्दियों की छुट्टियों में यात्रीभार को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा बढ़ाने का फैसला किया है। मेवाड़वासियों के लिए खुशी की बात है कि यहां से चलने वाली लगभग 7 जोड़ी ट्रेनों में 14 डिब्बे अस्थाई रूप से बढ़ाए जा रहे है। गाड़ी संख्या 20473/20474, दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय ट्रेन में दिल्ली सराय से 1 दिसंबर से 31 दिसंबर तक और उदयपुर सिटी से 2 दिसंबर से 1 जनवरी 2025 तक 1 सेकंड एसी और 1 थर्ड एसी श्रेणी के डिब्बे बढ़ाए जाएंगे। गाड़ी संख्या 12991/12992, उदयपुर सिटी-जयपुर-उदयपुर सिटी ट्रेन में 1 दिसंबर से 15 दिसंबर तक 2 साधारण श्रेणी और 1 दिसंबर से 31 दिसंबर तक 1 एसी चेयर श्रेणी डिब्बों में बढ़ोतरी होगी। गाड़ी संख्या 19608/19607, मदार-कोलकाता-मदार एक्सप्रेस में मदार से 2 दिसंबर से 20 दिसंबर तक और कोलकाता से 5 दिसंबर से 2 जनवरी 2025 तक 1 सेकंड एसी श्रेणी डिब्बे बढ़ाएं जाएंगे। गाड़ी संख्या 19666/19665, उदयपुर सिटी-खजुराहो-उदयपुर सिटी रेलसेवा में उदयपुर सिटी से 1 दिसंबर से 31 दिसंबर तक और खजुराहो से 3 दिसंबर से 2 जनवरी 2025 तक 1 सेकंड साधारण श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जाएंगी। गाड़ी संख्या 14801/14802, जोधपुर-इंदौर-जोधपुर रेलसेवा में जोधपुर से 1 दिसंबर से 15 दिसंबर तक और इंदौर से 4 दिसंबर से 18 दिसंबर तक 3 सेकंड स्लीपर, 2 द्वितीय साधारण डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जाएंगी। गाड़ी संख्या 09721/09722, जयपुर-उदयपुर-जयपुर रेलसेवा में जयपुर से 1 दिसंबर से 15 दिसंबर तक और उदयपुर से 2 दिसंबर से 16 दिसंबर तक 1 साधारण श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी होगी। गाड़ी संख्या 19703/19704, उदयपुर-असारवा-उदयपुर रेलसेवा में उदयपुर से 1 दिसंबर से 15 दिसंबर तक और असारवा से 2 दिसंबर से 16 दिसंबर तक द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 1 साल से बामनिया आयुष्मान आरोग्य मंदिर में कोई नियुक्ति नही, ग्रामीण परेशान सरकार ने MSP बढ़ाई, अब खूब करो बुआई