24 न्यूज़ अपडेट जोधपुर। भ्रष्टाचार की जडें वास्तव में बडी गहरी हैं। उसने हाईकोर्ट की बिल्डिंग तक को नहीं छोड़ा है। राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर में नई बिल्डिंग के निर्माण में अब खामियां खुलकर सामने आ गई है। 220 करोड़ की लागत बनी बिल्डिंग में दो साल से लगातार हादसे हो रहे है। चैंबर की छत गिरी, दीवारों और पिलर में दरार आ गई, सरिये निकल आए। फायर सेफ्टी सिस्टम जवाब दे गया। अब जाकर जान-माल के नुकसान के डर से राजस्थान हाईकोर्ट के कोर्ट ऑफिसर शरद जोशी ने कुड़ी भगतासनी पुलिस थाने में निर्माण कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। थाना प्रभारी रामभरोसी ने मीडिया से कहा कि बताया- कोर्ट ऑफिसर शरद जोशी ने रिपोर्ट दी है। कहा कि झालामंड में हाईकोर्ट का नया भवन बनाने का ठेका आरएसआरडीसी लिमिटेड कंपनी को दिया गया था। कंपनी ने 2008 में निर्माण कार्य शुरू किया था, जिसे बनाने में करीब 11 साल लगे थे। इस भवन का निर्माण खर्चा 220 करोड़ रुपए आया था। कंपनी ने 2019 में बिल्डिंग को कोर्ट के हवाले कर दिया था। इसके रख-रखाव की जिम्मेदारी कंपनी ने ली थी। जिस पर प्रति वर्ष 2.20 करोड़ रुपए लागत आ रही है। हाईकोर्ट का कब्जा लेने के बाद इसके निर्माण में लगातार खामियां सामने आ रही है। कईं चैंबरों की छत गिर गई है। दीवारों-पिलरों में दरारें आ गई है तो कईं जगह लगे सरिए फूल गए हैं। 18 सितंबर 2024 को सुबह 5 बजे कोर्ट चैंबर 2 में आग लग गई थी। हादसे की जांच की गई तो सामने आया कि फायर सिस्टम ने आग लगने के दौरान काम ही नहीं किया। फायर सिस्टम निर्धारित मानकों के अनुसार नहीं लगाया गया है। कोर्ट ऑफिसर का आरोप है कि बिल्डिंग बनाने में घटिया मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है।
आपको बता दें कि 24 सितंबर 2024 को भूतल पर स्थित गेट संख्या 3 पर मीडियेशन सेंटर के सामने स्थित लिफ्ट के पास छत गिर गई थी। 18 सितंबर 2024 को कोर्ट चैंबर 2 में भीषण आग लग गई थी। 12 सितंबर 2024 को बारिश के कारण कोर्ट रूम नंबर 2 में छत से पानी टपकने के कारण और कोर्ट रूम नंबर 16 में छत-खिड़की से पानी अंदर आने के कारण कोर्ट कार्य रोका गया। 12 सितंबर 2024 को कोर्ट रूम नंबर 19 की छत से पानी के रिसाव के कारण फॉल्स सिलिंग में पानी भर गया और फॉल्स सिलिंग गिर गई। सितंबर 2024 – लेखा (संस्थापन) शाखा में फॉल्स सीलिंग का जिप्सम बोर्ड गिर गया था। 23 जून 2023- सिविल विविध अपील अनुभाग और 28 जून को बिल अनुभाग की छत का प्लास्टर उखड़कर गिरा था। इसके कारण फॉल्स सीलिंग भी गिर गई थी। 29 अप्रैल 2023- डोम एरिया की छत का कुछ हिस्सा गिर था। 20 फरवरी 2023- शाम को 6ः05 बजे चैंबर नंबर 14 की छत गिर गई। चैंबर की फॉल्स सीलिंग और अन्य फर्नीचर क्षतिग्रस्त हो गया। इसे पहले कोर्ट नंबर 2 और चैंबर नंबर 16 में भी ऐसी घटना हो चुकी है।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading