24 न्यूज अपडेट. जयपुर। सब इंस्पेक्टर-2021 पेपरलीक मामले में गिरफ्तार 9 और ट्रेनी एसआई को सस्पेंड किया गया है। एसओजी की ओर से गिरफ्तार 45 ट्रेनी एसआई में से अब तक 20 सस्पेंड किए जा चुके हैं। पेपरलीक मामले में अभी तक 45 ट्रेनी एसआई की गिरफ्तारी एसओजी कर चुकी है। इनमें से 25 आरोपियों को जमानत मिल चुकी है। इनके अलावा 6 आरोपी ऐसे गिरफ्तार किए हैं, जिनका चयन तो हो गया था, लेकिन उन्होंने जॉइन नहीं किया था। शुक्रवार को 11 एएसआई को उदयपुर में सस्पेंड किया गया था। रविवार को बीकानेर रेंज के आईजी के ओमप्रकाश ने 8 ट्रेनी एसआई करणपाल गोदारा, जयराम, मनीष बेनीवाल, श्रवण कुमार, मनीषा, अंकिता गोदारा, मंजू विश्नोई व मंजू देवी को निलंबित किया। मंजू विश्नोई को बीकानेर व मंजू देवी को हनुमानगढ़ व अन्य को श्रीगंगानगर जिला आवंटित है। अजमेर रेंज आईजी ओमप्रकाश ने 1 ट्रेनी एसआई सुभाष विश्नोई को सस्पेंड किया है। 3 जनवरी को जयपुर, उदयपुर रेंज के 11 ट्रेनी एसआइ्र निलंबित किए गए थे। 11 ट्रेनी एसआई को 3 जनवरी को सस्पेंड कर दिया गया था। इनको 31 दिसंबर 2024 को ही जिलों में भेजा गया था। सभी पेपरलीक मामले में आरोपी हैं और हिरासत में भी रह चुके हैं। 31 दिसंबर 2024 को पहले पुलिस भर्ती और पदोन्नति बोर्ड एडीजी विपिन कुमार ने प्रैक्टिकल ट्रेनिंग के लिए पोस्टिंग ऑर्डर जारी किए थे। ऑर्डर 25 ट्रेनी एसआई के लिए थे। 4 जनवरी को जयपुर, उदयपुर और कोटा रेंज आईजी ने 11 एसआई को निलंबित कर दिया। राजस्थान सिविल सर्विस (क्लासिफिकेशन, कंट्रोल एंड अपील) रूल्स 1958 के अनुसार किसी सरकारी कर्मचारी के 48 घंटे पुलिस हिरासत में रहने पर निलंबित किया जाता है। इस नियम के आधार परएक्शन लिया गया है। उदयपुर रेंज आईजी राजेश मीना ने एसआई राजेश्वरी, दिनेश विश्नोई, मनोहर, श्याम प्रताप सिंह व विक्रमजीत सिंह को सस्पेंड किया गया है। इसी तरह कोटा रेंज आईजी रविदत्त गौड़ ने मालाराम विश्नोई, चेतन सिंह व रेणु कुमारी को निलंबित किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation मकर संक्राति पर पतंगबाजी को लेकर जिलों को एडवायजरी जारी आरसीए ने लिया जहीर-खान जैसे एक्शन वाली सुशीला को गोद, ट्रायल में खेलमंत्री को किया बोल्ड