24 न्यूज अपडेट, नेशनल डेस्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सीरिया पर लगे सभी अमेरिकी प्रतिबंधों को हटाने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि यह फैसला सीरिया को फिर से तरक्की करने का मौका देगा। मंगलवार को इस आदेश के अगले ही दिन ट्रम्प ने सऊदी अरब की राजधानी रियाद में सीरियाई राष्ट्रपति अहमद अल-शरा से मुलाकात की। अल-शरा, जिन्हें पहले अबू मोहम्मद अल-जुलानी के नाम से जाना जाता था, कभी दुनिया के सबसे वांछित आतंकियों में से एक थे। उन पर 2017 में अमेरिका ने 10 मिलियन डॉलर (करीब ₹84 करोड़) का इनाम रखा था, जिसे दिसंबर 2024 में हटा दिया गया।
अल-शरा ने 2003 में मेडिकल की पढ़ाई छोड़कर अल कायदा नेताओं के संपर्क में आने के बाद 2012 में अल कायदा की सीरियाई शाखा, जबात अल-नुस्र का गठन किया था। बाद में 2016 में उसने अल कायदा से नाता तोड़कर हयात तहरीर अल-शाम (भ्ज्ै) की स्थापना की और 2024 में बशर अल-असद के पतन के बाद सीरिया की सत्ता संभाली। ट्रम्प के साथ उनकी यह मुलाकात 25 साल बाद किसी अमेरिकी राष्ट्रपति की सीरियाई नेता से हुई सीधी बातचीत थी।
इस दौरान सऊदी के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान भी मौजूद थे। ट्रम्प ने करीब 37 मिनट तक चली इस बातचीत में अल-शरा से सीरिया से विदेशी आतंकियों को निकालने और इजराइल के साथ संबंध सुधारने की अपील की। उन्होंने अल-शरा को युवा और काबिल बताते हुए मिडिल ईस्ट में शांति लाने में सक्षम बताया।
सीरिया पर अमेरिकी प्रतिबंध 2011 में वहां शुरू हुए गृहयुद्ध के दौरान लगाए गए थे, जब असद सरकार पर रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल और मानवाधिकार हनन का आरोप लगा था। अमेरिकी संसद ने 2019 में इन प्रतिबंधों को और कड़ा कर दिया था, लेकिन ट्रम्प ने राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते हुए इन प्रतिबंधों को हटाने का अधिकार इस्तेमाल किया। उन्होंने यह फैसला सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान और तुर्किये के राष्ट्रपति तैयप एर्दोगन से चर्चा के बाद लिया, जिन्होंने इन प्रतिबंधों को हटाने का समर्थन किया था।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading