24 न्यूज अपडेटdesk24newsupdate@gmail.comजैसलमेर। राजस्थान के पोकरण में हुए ’भारत शक्ति युद्धाभ्यास’ में शामिल तेजस फाइटर जेट मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे क्रैश हो गया। यह जैसलमेर शहर से 2 किमी दूर जवाहर नगर स्थित भील समाज के हॉस्टल पर जा गिरा। तेजस के क्रैश होने की यह पहली घटना है। घटना के समय हॉस्टल के उस कमरे में कोई नहीं था। इससे ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। पोकरण में चल रहे युद्धाभ्यास स्थल से करीब 100 किमी दूर यह हादसा जैसलमेर में हुआ है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत सेना के बड़े अधिकारी मौजूद हैं। एयरफोर्स के अधिकारियों ने बताया- इंडियन एयरफोर्स के फाइटर प्लेन में एक ही पायलट था। उसे आर्मी हॉस्पिटल भेजा गया है। क्रैश होने से पहले वह इजेक्ट हो गया था।अचानक हुए धमाके के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई। सेना ने कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए हैं।लाइव अपडेट्सकमरे से बाहर निकला तो धुएं के गुबार उठ रहे थेएयरफोर्स का तेजस फाइटर जेट मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे जैसलमेर शहर के पास भील समाज के छात्रावास पर आ गिरा। पायलट ने खुद को सुरक्षित इजेक्ट कर लिया। फाइटर विमान हॉस्टल के जिस कमरे के ऊपर क्रैश हुआ, उस कमरे में कोई नहीं था। हॉस्टल में कुल 5 कमरे बने हैं। दूसरे कमरे में रहने वाले ललित ने दैनिक भास्कर को आंखों-देखा हाल बताया। ललित कहते हैं- मैँ बीए कर रहा हूं। हादसे के समय मैं सो रहा था। अचानक तेज धमाका हुआ। इसके बाद मेरी नींद खुल गई। मैं भागकर कमरे से बाहर आया। सामने धुएं के गुबार उठ रहे थे। इसके बाद मैंने फायर ब्रिगेड को कॉल किया।ब्लैक बॉक्स खोजने में जुटी एयरफोर्स की टीमएयरफोर्स ने हादसे वाली जगह को सील कर दिया है। ब्लैक बॉक्स की खोज शुरू हो गई है। माना जा रहा है कि ब्लैक बॉक्स मिलने के बाद कुछ और अहम जानकारी सामने आएगी। एयरफोर्स ने हादसे वाली जगह को सील कर दिया है। ब्लैक बॉक्स की खोज शुरू हो गई है। माना जा रहा है कि ब्लैक बॉक्स मिलने के बाद कुछ और अहम जानकारी सामने आएगी।एयरफोर्स स्टेशन की हवाई पट्टी पर लैंड होने से पहले हादसासेना के अधिकारियों ने बताया- पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में ’भारत शक्ति युद्धाभ्यास’ में प्रैक्टिस के बाद तेजस दोबारा जैसलमेर के एयरफोर्स स्टेशन आ रहा था। जैसलमेर शहर से करीब 2 किमी दूर भील समाज के हॉस्टल पर विमान क्रैश हो गया। इस हॉस्टल से मात्र डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर ही एयरफोर्स स्टेशन की हवाई पट्टी है। यहां लैंड होने से पहले ही तेजस फाइटर प्लेन क्रैश हो गया।सेना के अधिकारियों ने बताया- पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में ’भारत शक्ति युद्धाभ्यास’ में प्रैक्टिस के बाद तेजस दोबारा जैसलमेर के एयरफोर्स स्टेशन आ रहा था। जैसलमेर शहर से करीब 2 किमी दूर भील समाज के हॉस्टल पर विमान क्रैश हो गया। इस हॉस्टल से मात्र डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर ही एयरफोर्स स्टेशन की हवाई पट्टी है। यहां लैंड होने से पहले ही तेजस फाइटर प्लेन क्रैश हो गया। तेजस फाइट जेट के क्रैश होने से कुछ ही समय पहले का वीडियो सामने आया है। फाइटर जेट के क्रैश होने से कुछ सेकेंड पहले ही पायलट ने अपने आप को इजेक्ट किया और पैराशूट की मदद से सुरक्षित नीचे उतर गया। इसके बाद प्लेन हॉस्टल पर जा गिरा। तेजस फाइट जेट के क्रैश होने से कुछ ही समय पहले का वीडियो सामने आया है। फाइटर जेट के क्रैश होने से कुछ सेकेंड पहले ही पायलट ने अपने आप को इजेक्ट किया और पैराशूट की मदद से सुरक्षित नीचे उतर गया। इसके बाद प्लेन हॉस्टल पर जा गिरा।हादसे के समय कमरे में कोई नहीं थाहादसे के समय कमरे में कोई नहीं था भील समाज के पास में ही मेघवाल समाज का हॉस्टल बना हुआ है। पास में ही मेघवाल समाज हॉस्टल का हॉस्टल बना हुआ है। इसमें रहने वाले गिराधारी लाल ने बताया- भील समाज के इस हॉस्टल में पांच कमरे बने हुए हैं। जिस कमरे में फाइटर जेट गिरा है, वहां करीब 15 बच्चे रहते हैं। सुबह 7 बजे बच्चे बाहर चले गए थे। इसलिए कोई हताहत नहीं हुआ है।पायलट को पूनम सिंह ने बचायापायलट को बचाने वाले पूनम सिंह ने बताया कि मैं मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे बच्चों को स्कूल से घर छोड़ने जा रहा था। सावल कॉलोनी के पास विमान को नीचे उतरता हुआ देखा। दो पैराशूट थे, इनमें एक खाली था और दूसरे में पायलट। मैं बच्चों को छोड़ पैराशूट की दिशा में बाइक लेकर गया। लक्ष्मीचंद सावल कॉलोनी की तरफ पायलट बढ़ रहे थे। पास में कुछ मजदूर काम कर रहे थे। जैसे ही पायलट जमीन की तरफ आया। हम लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि मुझे जमीन पर एक बार लेटा दो। जाते-जाते वे हमें धन्यवाद कहकर गए। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation आरपीएससी सदस्य संगीता आर्य के घर एसीबी का छापा 24 News Update 12032024_Epaper – 9