24 न्यूज़ अपडेट शाहपुरा , 30 अगस्त । जिलेवासियो को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने तथा मरिजो के रोग की जाँच व उपचार में किसी भी प्रकार की देरी ना होने देने के उद्देश्य से जिला कलक्टर राजेंद्र सिंह शेखावत ने शुक्रवार को राज्यास के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। जिला कलक्टर ने अस्पताल में ओपीडी, चिकित्सकों की उपलब्धता, अस्पताल में की जा रही जांचों, दवाओं की उपलब्धता सहित अन्य चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल में मरीजों से चिकित्सा सुविधाओं का फीडबैक भी लिया।निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर राजेंद्र सिंह शेखावत ने चिकित्सालय में व्यस्थित स्वच्छता सुनिश्चित करने के दिशा निर्देश दिये तथा सफाई व्यवस्था का जायजा लिया | ज़िला कलेक्टर शेखावत द्वारा समय समय पर ज़िले की विभिन्न सीएचसी पीएचसी का निरीक्षण बेहतर स्वास्थ्य सुविधा बनाये रखने के लिये किया जा रहा है | पीएचसी निरीक्षण के पश्चात ज़िला कलेक्टर शेखावत ने राज्यास ग्रामपंचायत कार्यालय का औचक निरीक्षण किया साथ ही कार्मिको की उपस्थिति पंजिका की जाँच की | ज़िला कलेक्टर शेखावत ने कार्यालय की सभी शाखाओ की कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया एवं लंबे समय से कार्यालय में अनुपस्थित चल रहे एलडीसी नानू राम जाट को निलंबित कर अनुशासनात्मक कारवाई करने के निर्देश बीडीओ चुनाराम विष्णोई को दिये | ज़िला कलेक्टर ने राज्यास आंगनबाड़ी में पहुँच कर परखी व्यवस्थाएँ जिला कलक्टर शेखावत ने इस दौरान राज्यास में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों की उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया। ज़िला कलेक्टर ने आंगनबाड़ी में बच्चों से बातचीत कर मिलने वाली सुविधाओं के बारे में पूछा तथा पोषाहार समेत अन्य जानकारी भी ली। उन्होंने बच्चों के पोषण स्तर की नियमित निगरानी करने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। जिला कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के लिए गरम भोजन प्रदाय की भी स्थिति का निरीक्षण किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation गणपति महोत्सव को लेकर हुई नृसिंह मित्र मंडल के सदस्यों की बैठक, धूमधाम के साथ मनाया जाएगा पर्व हस्तडा ग्राम में के चारागाह एवं बिलानाम भूमि अवैध अतिक्रमण हटाने को लेकर जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन