24 न्यूज अपडेट सलूंबर. 04 जुलाई त्रिस्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत आमजन की परिवेदनाओं की सुनवाई एवं उनके निस्तारण के लिए माह के प्रथम गुरूवार, 04 जुलाई को पंचायत समिति जयसमंद की ग्राम पंचायत नेवातलाई में जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधू की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया गया।जनसुनवाई में जिला कलक्टर ने जिला स्तरीय अधिकारियों एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि यह सुनिश्चित करें कि सभी विभागों द्वारा ग्राम पंचायत में चल रहे किसी भी प्रकार के विकास कार्य में देरी ना हो एवं आमजन से संबंधित किसी भी समस्या का निस्तारण तुरन्त अथवा निर्धारित समयावधि में हो। उन्होने कहा कि सभी अधिकारी इस बात का भी विशेष ध्यान रखें कि ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई में आने वाले प्रकरण किसी भी स्थिति में उपखण्ड एवं जिला स्तर पर होने वाली जनसुनवाई में न आएं। उनका ग्राम पंचायत स्तर पर ही निस्तारण सुनिश्चित करें।उन्होंने ग्राम पंचायत नेवातलाई में जनसुनवाई में आने वाले प्रत्येक ग्रामीण की परिवेदना को तत्परता से सुनते हुए उनके निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। जनसुनवाई में खाद्य सुरक्षा योजना में नाम जुड़वाने, मृत्यु प्रमाण-पत्र जारी करने, आधार कार्ड में नाम संशोधन करवाने, सहित कुल 10 प्रकरण प्राप्त हुए।जनसुनवाई के दौरान एसीईओ दयाचंद यादव, विकास अधिकारी, स्थानीय सरपंच सहित जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत मातासुला (झल्लारा) व धोलिया (लसाडिया) भी जनसुनवाई के दौरान राज्य स्तर पर वीसी के माध्यम से जुड़ी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation हिन्दुस्तान जिंक की सीएसआर परियोजनाएं सराहनीय, ग्रामीण विकास में महत्वपूर्ण- जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू जिले में दो व्यक्तियों ने की विद्यालय के लिए जमीन समर्पित